पीएम मोदी की बायोपिक में दिखेगी टीवी की ये हसीना, गोलियों की रासलीला में दे चुकी है धमाकेदार परफार्मेंस

फिलम् में विवेक ओबेरॉय मोदी के किरदार में आएंगे नजर

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: February 11, 2019 3:15 PM IST

कहना गलत नहीं होगा कि, छोटे पर्दे पर करियर बनाने के बाद सभी टीवी एक्टरर्स फिल्मों में अपना एक मकाम हासिल करना चाहते हैं। टीवी के कई ऐसे कलाकार हैं जो फिल्में के जरिए अपनी प्रतिभा का होला मनवा चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे और मौनी रॉय जैसे कलाकारों ने फिल्मों के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस लिस्ट में अब एक नाम और शामिल हो गया है। आपको बता दें कि, यह अदाकारा कोई और नहीं बल्कि बरखा बिष्ट हैं जो कि पीएम मोदी की बायोपिक में नजर आने वाली है।

बरखा बिष्ट टीवी का एक जानामाना नाम हैं जो कि कई बड़े सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। मोदी की बायोपिक में बरखा 'जशोदाबेन' का किरदार निभाती नजर आएंगी जो कि नरेंद्र मोदी की पत्नी है। अगर बात की जाए फिल्म का बाकी स्टार कास्ट की तो फिल्मे में विवेक ओबेरॉय, बोमन ईरानी, जरीना वहाब और मनोज जोशी जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आने वाले हैं।

एक दो नहीं 23 भाषाओं में रिलीज हुआ पीएम नरेंद्र मोदी का फर्स्ट लुक, प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक में विवेक ओबरॉय निभाएंगे मुख्य किरदार

वैसे यह पहली बार नहीं है जब बरखा किसी फिल्म में नजर आ रही हैं। इससे पहले भी बरखा 'राजनीति' और 'गोलियों की रासलीला राम लीला' में नजर आ चुकी हैं। फिल्म 'गोलियों की रासलीला' में उनके किरदार ने खूब वाहवाही बटोरी थी। अब इन फिल्मों में दमदार किरदार निभाने के बाद बरखा पीएम मोदी की बायोपिक का हिस्सा बन चुकी है।

पीएम मोदी की बायोपिक में काम करेंगे विवेक ओबेरॉय, फिल्म में होगा दमदार किरदार, पढ़े पूरी खबर

खास बातचीत के दौरान बरखा ने खुद इस खबर पर मौहर लगाते हुए बताया कि, 'फिल्म में मेरा रोल छोटा होने के बावजूद बुहत ही मजबूत किरदार है। मुझे इस रोल के लिए इसलिए ऑफर मिला क्योंकि मेकर्स को गोलियों की रासलीला में मेरा अभिनय काफी पसंद आया था।'

आगे बरखा ने बताया कि, 'मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे मोदी की बायोपिक का हिस्सा बनने का मौका मिला।' बरखा की बात सुन कर कहना गलत नहीं होगा कि वो इस प्रोजोक्ट को पा कर काफी खुश हैं। अब यह देखना मजेदार होगा कि फिल्म में बरखा का काम दर्शकों को कितना लुभाता है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...