एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अपनी फिल्म 'सरदार जी 3' (Sardaar Ji 3) को लेकर लगातार विवादों के घेरे में हैं. इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) के होने से विरोध किया जा रहा है. इसकी नतीजा हुआ ये हुआ कि फिल्म 'सरदार जी 3' को भारत में नहीं रिलीज किया गया है. ये फिल्म 27 जून को पाकिस्तान सहित दुनिया के कई देशों के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर दिलजीत दोसांझ को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है. इसी बीच वेटरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने दिलजीत दोसांझ का समर्थन करते हुए पोस्ट किया है और सरकार पर निशाना साधा है. आइए जानते हैं कि नसीरुद्दीन शाह ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है.
नसीरुद्दीन शाह ने सरकार पर भी साधा निशाना
नसीरुद्दीन शाह ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ का समर्थन किया है. वेटरन एक्टर ने पोस्ट में लिखा है, 'मैं दिलजीत दोसांझ के साथ खड़ा हूं. जुमला पार्टी के डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट की तरफ से उसको निशाने पर लेने का इंतजार कर रहा था और आखिरकार उन्हें ये मिल गया. फिल्म की कास्टिंग लिए दिलजीत दोसांझ जिम्मेदार नहीं थे. ये डायरेक्टर ने किया. लेकिन डायरेक्टर को कोई नहीं जानता है जबकि दिलजीत दोसांझ को दुनिया जानती है. उन्होंने फिल्म की कास्टिंग को स्वीकार किया क्योंकि उनके दिमाग में जहर नहीं भरा है.'
'मुझे पाकिस्तानी लोगों से मिलने कोई नहीं रोक सकता'
नसीरुद्दीन शाह ने आगे लिखा है, 'ये गुंडे क्या चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच पर्सनल बातचीत को बंद हो. मेरे करीबी रिश्तेदार और कुछ अच्छे दोस्त हैं और जब भी मेरा मन करता है कि उनसे मिलने या प्यार भेजने से मुझे कोई नहीं रोक सकता है. मेरा उन लोगों के लिए ये जवाब है जो कहेंगे पाकिस्तान चले जाओ और कैलासा चले जाओ.' गौरतलब है कि ये पहला मौका नहीं जब नसीरुद्दीन शाह लेटेस्ट मुद्दे पर बोले हों. वह हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates