‘द कपिल शर्मा शो’ से बाहर होने के बाद सिद्धू पाजी ने पहली बार खोली जुबान, कहा ‘निर्माताओं ने केवल 2 एपिसोड्स के लिए...’

जानिए नवजोत सिंह सिद्धू ने क्या कहा है ?

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 18, 2019 3:32 PM IST

भारतीय नेता और जाने-माने क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पिछले कुछ समय से लगातार नकारात्मक खबरों के चलते चर्चा में बने हुए हैं। हाल में नवजोत सिंद्धू ने पुलवामा आतंकी हमले पर बयान दिया था और कहा था कि भारत-पाकित्सान मसले का हल बातचीत से ही हो सकता है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुआ थी। लोगों का गुस्सा नवजोत सिंह सिद्धू पर इस कदर उतरा कि सोनी टीवी ने उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से हटाने का फैसला ले डाला। रिपोर्ट्स आईं कि अब से 'द कपिल शर्मा शो' पर नवजोत सिंह सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह नजर आएंगी।

पुलवामा आतंकी हमला: ‘द कपिल शर्मा शो’ से नवजोत सिंह सिद्धू को हटाने की मांग हुई तेज, फैंस ने कहा ‘जिस इंसान ने भारतीय सैनिकों...’

हालांकि इन सभी खबरों पर नवजोत सिंह सिद्धू ने ताजा बयान दिया है और कहा है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। वो अपने राजनीतिक कार्यों के चलते 'द कपिल शर्मा शो' को समय नहीं दे पाये थे, जिस कारण उनकी जगह दो एपिसोड्स के लिए अर्चना को बुलाया गया था।

नवजोत सिंह सिद्धू के अनुसार, ‘मुझे विधानसभा के सेशल अटैंड करने थे, जिस कारण द कपिल शर्मा शो के लिए शूट नहीं कर पाया। निर्माताओं ने मेरी जगह दो एपिसोड्स के लिए किसी को लिया है। इसके साथ-साथ मेरे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि मुझे शो से हटा दिया गया है। अगर मेरे बयान की वजह से ऐसा कोई फैसला लिया जाता है तो भी मैं उसके साथ खड़ा रहूंगा।’

पुलवामा आतंकी हमला: शाहिद कपूर ने देरी से शहीद जवानों को किया नमन, ट्विटर पर यूजर्स ने सुनाई खरी खोटी

बता दें पुलवामा अटैक के बाद सोशल मीडिया पर नवजोत सिंह सिद्धू को कपिल शर्मा के शो सो हटाने की मांग उठी थी, जिसके बाद 'द कपिल शर्मा शो' के निर्माताओं ने ऐसा फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, निर्माता नहीं चाहते हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू के बयान से शो की टीआरपी पर कोई नकारात्मक प्रभाव पड़े।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...