नवाज की नई फिल्म में दिखेंगी अदिति राव हैदरी, कृति सैनॉन हुईं आउट !!

विशाल भारद्वाज की फिल्म में पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे नवाज और अदिति

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: October 4, 2017 12:27 PM IST

इस साल रंगून जैसी बड़े बजट की फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर विशाल भारद्वाज इस समय एक छोटी फिल्म के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसा शायद वो इसलिए कर रहें हैं क्योंकि उनकी रंगून बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। रिपोर्ट्स का भरोसा किया जाए तो विशाल की अगली फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ अदिति राव हैदरी दिखाई देंगी। डीएनए ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि, अदिति को फिल्म में कृति सैनॉन की जगह लिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘विशाल भारद्वाज फिल्म में कृति सैनॉन को ही लेना चाहते थे लेकिन किन्हीं कारणों से कृति यह फिल्म नहीं कर पा रही हैं। जिस वजह से मेकर्स को कृति की जगह अदिति को लेने का फैसला लिया है।’ एक सोर्स के मुताबिक, ‘अदिति राव हैदरी काफी समय से फिल्म के मेकर्स से इस फिल्म के लिए बात कर रहीं थीं और जल्द ही इस फिल्म को साइन भी कर लेंगी।’ यह पहला मौका होगा जब अदिति राव हैदरी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी किसी फिल्म में पहली बार साथ काम करेंगे।

हाल में ही अदिति राव हैदरी की भूमि रिलीज हुई थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में नाकामयाब रही थी। इस फिल्म में उन्होंने संजय दत्त की बेटी का किरदार निभाया था। फिल्म भूमि को भले ही पत्रकारों से कितने ही खराब रिव्यूज क्यों न मिले हों लेकिन अदिति को उनके काम के लिए सराहना मिली है। [इसे भी पढ़ें- बड़ा खुलासा !! साल 2017 की दीवाली पर यह काम करेंगे बॉलीवुड के बाबा संजय दत्त….]

इसके दूसरी तरफ नवाजुद्दीन सिद्दिकी की बीते महीनों में मुन्ना माइकल और बाबूमोशाय बंदूकबाज़ जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों में से दोनों ने ही ठीक-ठाक कारोबार किया था। हालांकि उम्मीद पर यह दोनों फिल्में भी खरी नहीं उतरी थीं। अब देखना होगा कि जब नवाज और अदिति एक साथ आयेंगे तो लोगों की तरफ से इन्हें कैसा रिस्पांस मिलेगा।