कल शाम ही मुंबई के एक ग्रैंड इवेंट में 'रेस 3' के ट्रेलर को लॉन्च किया गया है। बता दें कि इस दौरान सलमान खान के फैंस साल की बड़ी फिल्मों में से एक 'रेस 3' के ट्रेलर की एक झलक पाने के लिए वेन्यू पर मौजूद थे। ट्रेलर रिलीज से पहले हर किसी ने अनुमान लगाया था कि रेस सीरीज की बाकी दोनों फिल्मों की तरह ही इस फिल्म का ट्रेलर भी धमाकेदार होगा और ट्रेलर के सामने आने के बाद इस बात का खुलासा भी हो गया।
ट्रेलर में सलमान को एक्शन अवतार में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था और वहीं फिल्म की हीरोइनों यानि की जैकलीन फर्नांडीस और डेजी शाह का ग्लैमरस अवतार को देखकर भी लोग दंग रह गए।
बात की जाए इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की तो इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि आप दंग रह जाएंगे। बता दें कि ट्रेलर लॉन्च के वेन्यू पर नीता कपूर को देखा गया। नीतू को 'रेस 3' के ट्रेलर लॉन्च पर देखकर हर कोई हैरान रह गया और वहीं हम भी इस सोच में पड़ गए कि आखिर नीतू यहां पर क्या कर रही थी?
बता दें कि बॉलीवुड लाइफ ने आपको एक्सक्लूसिवली बताया था कि सोनम कपूर के रिसेप्शन पार्टी में ऋषि कपूर को लगा कि सलमान खान ने उन्हें अच्छे से ग्रीट नहीं किया तो उन्होंने सोहेल खान की पत्नी सीमा पर ही अपना गुस्सा निकाल दिया। जब सीमा ने सलमान को इस बार में बताया तो सलमान को बहुत गुस्सा आया और वह ऋषि कपूर को ढूढ़ने लगे, लेकिन तब तक वह पार्टी से जा चुके थे। खैर नीतू ने सलमान से ऋषि के व्यवहार के लिए माफी भी मांगी थी।
वैसे ये बात तो सभी को पता है कि एक बार किसी ने भाईजान का दिल दुखा दिया तो वह उसे जल्दी माफ नहीं कर पाते है। लगता है कि सलमान अभी तक सोनम के रिसेप्शन पर हुई घटना को भूल नहीं पाए है इसलिए नीतू को दोबारा भाईजान को मनाने आने पड़ा। खैर आपका क्या मानना है? कमेंटबॉक्स में जरुर बताए।