जिस हीरो को नीतू कपूर कहती थी अंकल, ऑनस्क्रीन उन्हीं के साथ लड़ाया इश्क, सीन देख लोग हुए रोमांटिक

फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है, जब असल के रिश्तों को भूल ऑनस्क्रीन कुछ और करना होता है. रियल लाइफ से एकदम अगल पर्दे की कहानी कुछ और ही दिखाई जाती है. आज हम आपको एक्ट्रेस नीतू कपूर की एक ऐसी कहानी बता रहें हैं.

By: Shreya Pandey  |  Published: May 27, 2025 11:46 AM IST

जिस हीरो को नीतू कपूर कहती थी अंकल, ऑनस्क्रीन उन्हीं के साथ लड़ाया इश्क, सीन देख लोग हुए रोमांटिक

फिल्म इंडस्ट्री की कहानी असल के जीवन से एकदम अलग होती है. इसमें लोग रियल लाइफ से एकदम अलग दिखाई देते हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि पर्दे पर रिश्ते भी बदल दिए जाते हैं. आज के दौर में कई छोटी एक्ट्रेस खुद से कई साल बड़े एक्टर संग रोमांस करती नजर आ रहीं हैं. लेकिन पुराने समय में यह बहुत बड़ी बात हुआ करती थी. आज हम आपको एक ऐसी कहानी बता रहें हैं, जिसे सुनकर आपको भी थोड़ा झटका लगेगा. बॉलीवुड इंडस्ट्री में नीतू कपूर एक बड़ी एक्ट्रेस हैं. इन्होंने कई फिल्मों में शानदार काम किया है. नीतू कपूर जिस एक्टर को अंकल कहती थीं उनके साथ ही एक फिल्म में रोमांस करती नजर आईं थीं.

हम जिस फिल्म की बात कर रहें हैं उसका नाम "धर्मवीर" था. इस फिल्म में नीतू कपूर के साथ बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जितेंद्र भी थे. फिल्म में इन दोनों के अलावा धर्मेंद्र और जीनत अमान भी थी. धर्मेंद्र और जीनत की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया वहीं जितेंद्र और नीतू कपूर की जोड़ी ने भी लोगों का दिल जीत लिया. जितेंद्र और नीतू के बीच काफी उम्र का फैसला था. एक्ट्रेस हीरो से करीब 17 साल छोटी थीं. लेकिन फिल्म में दोनों ने खूब रोमांस किया था. दोनों के रोमांस को देखकर फैंस भी रोमांटिक हो गए थे.

TRENDING NOW

इस फिल्म से पहले एक्ट्रेस ने बतौर बाल कलाकार "वारिस" फिल्म में काम किया था. उस समय एक्ट्रेस जितेंद्र को अंकल कहा करती थीं. इतना ही नहीं धर्म वीर फिल्म के सेट पर भी एक्ट्रेस जितेंद्र को अंकल कहती थीं. जैसे ही कैमरा ऑन होता था दोनों रोमांटिक कपल के रूप में आ जाते थे. इस बात को लेकर एक्टर ने नीतू को समझाया कि अगर अंकल कहते हुए किसी ने सुन लिया तो यह फिल्म नहीं चल सकेगी. इसका असर फिल्म की कमाई पर भी पड़ सकता है. रिलीज होने के बाद यह फिल्म खूब पसंद की गई. उस जमाने में भी फिल्म ने करोड़ों का कारोबार किया था.