नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह की खबर आई है कि उनका होटल से समान चोरी हो गया है। वो दरअसल शुक्रवार रात हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक नामी होटल में रुके हुए थे। उन्होंने सिर्फ रात भर के लिए ही ये होटल लिया था। ताकि वो ट्रेवल से पहले आराम कर सकें। इस होटल में उनके रूम से ही रोहनप्रीत सिंह की एपल वॉच, आईफोन और हीरे की अंगूठी चोरी हो गई। वो रात को रूम में सोए थे, सुबह उठे तो टेबल पर उनका ये सारा सामान नहीं था। उन्होंने पुलिस को अपनी इस चोरी की शिकायत दर्ज करा दी थी।
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने इस चोरी और शिकायत दर्ज होने की पुष्ट कर दी है। शिकायत के बाद पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और होटल के स्टाफ से भी पूछताछ जारी है। Also Read - महंगे तोहफे देकर TV हसीनाओं का दिल जीत गए उनके पार्टनर, एक को पति ने दिया मालदीव में 50 करोड़ का विला
रोहनप्रीत खुद भी एक सिंगर हैं और वो खुद भी अपने गानों और शोज के सिलसिले में टूर करते रहते हैं। नेहा कक्कड़ के साथ जबसे वो रिलेशनशिप में आए थे, तब से ही दोनों रोहनप्रीत सुर्खियों में आ गए थे। दोनों की शादी की खबरें पहले फैल गई थीं। दोनों ने शादी से पहले एक शादी वाला गाना भी रिलीज किया था। शादी के बाद दोनों काफी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। नेहा ने भी हाल ह में रोहन के साथ एक फोटो शेयर की थी। ऐसा लग रहा था कि दोनों कहीं घूमने गए हैं और होटल से फोटो शेयर की है। Also Read - शिल्पा और हिमेश सहित ये हैं 10 सबसे महंगे TV जज, फीस सुनकर खुल जाएगा मुंह
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।