आदित्य राय कपूर और श्रद्धा कपूर जल्द फिल्म 'ओके जानू' लेकर आ रहे हैं। जिसका हाल ही में नया पोस्टर लॉन्च किया गया है।
फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ के बाद करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन अपनी नई फिल्म ‘ओके जानू’ की तैयारियों में लग गए है। नए साल में 13 जनवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का नया पोस्टर लॉन्च किया जा चुका है। इस पोस्टर में आदित्य श्रद्धा एक दूसरे बारिश में किस करते नजर आ रहे हैं और इस पोस्टर की खास बात यह है कि ये पोस्टर दोनों की फिल्म 'आशिकी-2' के पोस्टर से काफी मिलता जुलता होने के कारण, 'ओके जानू' और 'आशिकी-2' के पोस्टर और स्टोरी की कम्पेरिजन शुरू हो गया है। खबरों कि मानें तो पोस्टर को देखकर फैन्स ने ये ट्विट करना शुरु कर दिए हैं कि दोनों स्टार्स एक बार फिर मोस्ट रोमांटिक लव स्टोरी के साथ बॉक्स ऑफिस पर आ रहे हैं। तो वहीं कुछ इसे पोस्टर को मुताबिक 'आशिकी-2' की कॉपी बता रहे हैं। जिसके बाद से पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। [इसे भी पढ़े: सलमान खान ने बानी को गुस्से पर काबू रखने की दी चेतावनी]
यह बॉलावुड में बतौर प्रोड्यूसर मणि रत्नम की कमबैक फिल्म भी कही जा सकती है। क्योंकि इस फिल्म से वह सात साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आई रावण थी। जो बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। [इसे भी पढ़े: कपिल शर्मा के शो में नानी का मना बर्थडे, सनी-बॉबी बने गेस्ट]
‘ओके जानू’ फिल्म ‘ओके कधल कन्मनी’ का ऑफीशियल रीमेक है। इसमें आज की जनरेशन की सेंसिबिलिटी के साथ एक क्यूट लव स्टोरी दिखाई जाएगी। यह आजकल के रोमांस की कहानी होगी। एक और बात जो इस फिल्म के लिए खास है वह है फिल्म के डायरेक्टर शाद अली। इससे पहले शाद ने मणि रत्नम के साथ फिल्म साथिया में काम किया था। वह फिल्म काफी हिट रही थी। फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल की है जो लिव-इन रिलेशन में रहते हैं। उनके साथ एक बुजुर्ग कपल भी रहता है। फिल्म में आदित्य और श्रद्धा के अलावा नसीरुद्दीन शाह भी लीड रोल में हैं। [इसे भी पढ़े: अब होगा महा मुक़ाबला, टीवी पर भिड़ेंगे सलमान-शाहरुख़-अक्षय]
इस फिल्म के जरिए आदित्य और श्रद्धा दोनों दूसरी बार साथ काम करने वाले हैं। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'आशिकी' 2 में साथ काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। श्रद्धा हाल ही में 'रॉक ऑन 2' में नजर आई थी, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई थी। फिल्म अगले साल 13 जनवरी को रिलीज होगी। इसके बाद अब श्रद्धा 'हॉफ गर्लफ्रेंड' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर लीड रोल में होंगे। [इसे भी पढ़े: जयललिता के निधन से दुखी सुपरस्टार रजनीकांत का बड़ा फैसला]
Subscribe Now
Enroll for our free updates