New Year 2026: नए साल 2026 का आगाज हो चुका है और हर साल की तरह इस बार भी अंबानी परिवार का सेलिब्रेशन सबसे ज्यादा चर्चा में है. जहां दुनिया भर के सितारे विदेशों में छुट्टियां मना रहे थे, वहीं अंबानी परिवार ने अपने जड़ों की ओर लौटते हुए गुजरात के जामनगर में नए साल का स्वागत किया. इस सेलिब्रेशन की कुछ इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई हैं.
जामनगर में जुटी सितारों की महफिल
अंबानी परिवार के लिए जामनगर हमेशा से एक खास जगह रही है. नए साल के इस खास मौके पर नीता अंबानी उनके बेटे अनंत अंबानी, बहू राधिका मर्चेंट ने एक शानदार गेट-टुगेदर होस्ट किया. वायरल हो रही तस्वीर में परिवार के साथ-साथ उनके करीबी दोस्त भी नजर आ रहे हैं. शादी के बाद राधिका मर्चेंट का अंबानी परिवार के साथ यह एक और खास सेलिब्रेशन था. तस्वीर में राधिका बेहद खूबसूरत और रिलैक्स्ड लुक में नजर आ रही हैं, वहीं अनंत अंबानी भी अपने दोस्तों के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं.
TRENDING NOW
View this post on Instagram
अनंत और राधिका की शानदार जोड़ी, ईशा अंबानी का एलिगेंट लुक
रिलायंस रिटेल और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की कमान संभालने वाली ईशा अंबानी भी इस जश्न का हिस्सा बनीं. उनका सादगी भरा लेकिन रॉयल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. अंबानी परिवार के फंक्शन में बॉलीवुड का तड़का न लगे, ऐसा हो ही नहीं सकता. इस न्यू ईयर सेलिब्रेशन में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे भी शामिल हुईं. जाह्नवी, जो अंबानी परिवार की काफी करीबी मानी जाती हैं, तस्वीर में अनंत, राधिका और ईशा के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं, तो अनन्या भी पूरी मस्ती के मूड में दिख रहीं हैं, तस्वीर को देखकर साफ पता चल रहा है कि जाह्नवी और अनन्या ने अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर दोस्तों के साथ जामनगर की वादियों में इस शाम का भरपूर लुत्फ उठाया है.
सोशल मीडिया पर छाई फैमिली गोल्स की तस्वीरें
जैसे ही यह ग्रुप फोटो इंटरनेट पर आई, फैंस ने इसे 'प्योर फैमिली गोल्स' बताना शुरू कर दिया. लोगों को यह बात काफी पसंद आ रही है कि इतना बड़ा बिजनेस घराना होने के बावजूद अंबानी परिवार अपने खास पलों को सादगी और अपनों के साथ सेलिब्रेट करना पसंद करता है. एक यूजर ने लिखा, 'जामनगर की वाइब्स ही कुछ अलग हैं, राधिका और अनंत साथ में बहुत अच्छे लगते हैं.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'अंबानी परिवार का हर सेलिब्रेशन यादगार होता है.'
बहरहाल, जामनगर का यह सेलिब्रेशन केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि फैमिली और फ्रेंड्स के साथ उनके बॉन्ड को दिखाता है. वंतारा और जामनगर की खूबसूरती के बीच अंबानी परिवार और जाह्नवी कपूर की इन तस्वीरों ने नए साल की शुरुआत को उनके फैंस के लिए और भी खास बना दिया है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates