New Year 2026: पूरी दुनिया आज नए साल 2026 का स्वागत जश्न और खुशियों के साथ कर रही है. आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी नए साल को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं. कोई फैमिली और दोस्तों के साथ पार्टी करता नजर आया, तो कोई विदेश में छुट्टियां मनाते हुए नए साल में एंट्री करता दिखा. सोशल मीडिया पर सितारों के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं.
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस काजोल ने नए साल का जश्न अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ मनाया. काजोल ने इंस्टाग्राम पर पार्टी की इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेज कलर के जंपसूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. तस्वीरों में अजय देवगन के साथ इशिता दत्ता, उनके पति वत्सल सेठ और फैमिली के और भी मेंमबर नजर आ रहे हैं. वहीं काजोल ने इन फोटोज के साथ एक भावुक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने लाइफ की वैल्यू और अनसर्टेन टाइम्स की बात कहीं इसी के साथ उ्होंने सभी को न्यू इयर की शुभकामनाएं दीं.
TRENDING NOW
View this post on Instagram
वहीं मौनी रॉय ने नए साल की शुरुआत फैमिली और दोस्तों के साथ गोवा में की. मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में उनके साथ बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी और एलेक्जेंडर इलिक भी नजर आ रहे हैं. समंदर किनारे और पार्टी मूड में मौनी काफी खुश दिखाई दीं. तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, '2026 प्लीज रहमदिल और जादुई रहना.' जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
View this post on Instagram
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ मालदीव में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस ने बीच से अपनी स्टनिंग फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं. मरून कलर की ड्रेस में सोनाक्षी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. वहीं एक वीडियो में जहीर इकबाल का मस्ती भरा डांस भी देखने को मिला. सोनाक्षी ने कैप्शन में मजेदार अंदाज में लिखा कि नए साल से पहले शाम के जश्न में सबसे ज्यादा एंजॉय किसने किया, यह देखने के लिए आखिर तक स्क्रॉल करें.
View this post on Instagram
वहीं, करीना कपूर खान ने नए साल की शुरुआत पर सैफ अली खान के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जैसे ही हम बैठकर इस बात पर सोचते हैं कि हम साल के आखिरी दिन तक पहुंच गए हैं... हम इतनी दूर तक आए हैं. 2025 हमारे, हमारे बच्चों और हमारे परिवारों के लिए एक मुश्किल साल रहा है, लेकिन हम सिर ऊंचा करके, हंसते हुए और हिम्मत बनाए रखकर इससे गुजरे. हम बहुत रोए, हमने प्रार्थना की और अब हम यहां हैं, 2025 ने हमें सिखाया कि इंसान का स्वभाव निडर होता है, प्यार सब पर जीत हासिल करेगा और बच्चे हमारी सोच से ज्यादा बहादुर होते हैं.
View this post on Instagram
उन्होंने आगे लिखा, 'हम अपने फैंस, अपने दोस्तों और उन सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं जो हमारे साथ खड़े रहे और हमारा साथ देते रहे और सबसे ऊपर सर्वशक्तिमान भगवान को... हम 2026 में अपने अंदर नई आग, बहुत ज्यादा आभार और पॉजिटिविटी और जो हम सबसे अच्छा करते हैं, उसके लिए कभी न खत्म होने वाले जुनून के साथ कदम रख रहे हैं. सभी को नया साल मुबारक हो.
इसके अलावा भी कई बॉलीवुड सेलेब्स ने नए साल के मौके पर फैंस को शुभकामनाएं दीं और अपने सेलिब्रेशन की झलक दिखाई. कुल मिलाकर, बॉलीवुड में नए साल 2026 का स्वागत खुशी, मस्ती और यादगार पलों के साथ किया गया.
Subscribe Now
Enroll for our free updates