21 साल पुराने गाने पर Nick Jonas का देसी अंदाज! भाइयों संग डांस कर शादी के 7 साल बाद Priyanka Chopra से किया ये सवाल

Nick Jonas Dance Video: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस एक बार फिर अपने देसी अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले निक इन दिनों बॉलीवुड के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: December 31, 2025 12:44 PM IST

21 साल पुराने गाने पर Nick Jonas का देसी अंदाज! भाइयों संग डांस कर शादी के 7 साल बाद Priyanka Chopra से किया ये सवाल

Nick Jonas Dance Video: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस एक बार फिर अपने देसी अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले निक इन दिनों बॉलीवुड के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आ रहे हैं. हिंदी गानों पर उनका डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है और उनकी रील्स लगातार वायरल हो रही हैं.

हाल ही में निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की 21 साल पुरानी फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के टाइटल ट्रैक पर डांस करते हुए एक नई रील शेयर की है. इस वीडियो में वह अपने भाइयों के साथ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन डांस की कमान पूरी तरह निक के हाथ में ही नजर आई. पीछे खड़े भाई भले ही सपोर्ट करते दिखें, लेकिन लाइमलाइट निक ही चुरा ले गए. नीली जैकेट, गले में बंधा बैंडाना और कूल एटीट्यूड में निक का देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

TRENDING NOW

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)


यह पहली बार नहीं है जब निक ने हिंदी गानों पर डांस किया हो. इससे पहले वह प्रियंका और अपने भाई के साथ 'आप जैसा कोई' गाने पर थिरकते दिखे थे. वहीं, 'धुरंधर' फिल्म के हिट गाने 'शरारत' पर भी उनका डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था. इन सभी वीडियोज में निक का फिल्मी मूड साफ नजर आता है और यही वजह है कि उनके फैंस उन्हें अब 'देसी जीजू' कहकर बुलाने लगे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)


हालांकि, इस लेटेस्ट रील पर निक ने कमेंट्स ऑफ कर रखे हैं, लेकिन इससे पहले वाली रील्स पर उन्हें जमकर तारीफें मिली थीं, प्रीति जिंटा, मलाइका अरोड़ा, श्रीजिता डे समेत कई सेलेब्स ने उनके डांस की तारीफ की थी. एक यूजर ने तो मजाक में लिखा, 'निक जीजू, अपनी प्लेलिस्ट दे दो प्लीज.' वहीं किसी ने कहा, 'मैं इन्हें हिंदी के लिरिक्स सिखाने के लिए तैयार हूं.' कुल मिलाकर, निक जोनस का यह देसी प्यार और हिंदी गानों पर उनका डांस फैंस के दिल जीत रहा है. शादी के 7 साल बाद भी निक और प्रियंका की बॉन्डिंग उतनी ही ताजा और मजेदार नजर आती है, जितनी पहले दिन थी.