प्रिंयका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के सोशल मीडिया पर काफी संख्या में फॉलोअर्स हैं। लोगों के बीचे ये कपल काफी पॉपुलर है। लोगों इस कपल की हर एक्टिविटी पर नजर रखता है। हाल ही में निक जोनस कुर्ता पहन नजर आए। इसके बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि उनके लॉस एंजिल्स वाले घर में पूजा रखी गई है इसलिए वह इस ड्रेस नजर आए।
निक जोनस ने पहना कुर्ता और लगाया टीका
पंडित मंजू दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह निक जोनस के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि निक जोनस नीला कुर्ता पहन हुए और माथे पर टीका लगाए हुए नजर आ रहे हैं। पंडित मंजू दत्त ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, 'आज निक जोनस के साथ। ओम नमः शिवाय।' Also Read - अलग होने की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने किया पति निक जोनस के पोस्ट पर ये कमेंट : Priyanka-Nick Divorce Rumours
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस ने लगाए कयास
इसके बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के लिए पूजा रखी है। बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा ने सरोगसी से इस साल जनवरी में एक बेटी की मां बनी हैं। उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। Also Read - निक और प्रियंका बेहद रोमांटिक अंदाज में रोमियो- जूलियट अवतार में नजर आए, देखें वायरल फोटोज
प्रियंका चोपड़ा के प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हॉलिवुड फिल्म 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 'जी ले जरा' की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की शूटिंग के लिए भारत आएंगी। ऐसा लग रहा है कि उनकी बेटी भी उनके साथ आएगी। Also Read - निक का हाथ थामें नजर आई प्रियंका चोपड़ा, डिनर डेट पर शर्माती दिखीं देसी गर्ल
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।