इस साल टाइगर श्रॉफ की फिल्म मुन्ना माइकल से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अदाकारा निधि अग्रवाल के हाथ आखिरकार उनकी दूसरी फिल्म लग ही गई है। जी हां, बताया जा रहा है कि निधि अग्रवाल बहुत ही जल्द आशुतोष गोवारिकर की नई फिल्म में दिखाई देंगी। डीएनए की एक खबर के अनुसार, ‘यह आशुतोष गोवारिकर की उन दो फिल्मों में से एक होगी जो वो क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के लिए बनाने जा रहे हैं। जहां आशुतोष गोवारिकर की ज्यादातर फिल्में पीरियड ड्रामा होती हैं, वहां यह एक कॉमेडी फिल्म हो सकती है।’ आपको बता दें कि क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट की प्रेरणा अरोरा ने निधि अग्रवाल को दो फिल्मों के लिए साइन किया है, जिसमें से यह पहली फिल्म होगी। बहुत ही जल्द दूसरी भी फिल्म का ऐलान किया जा सकता है।
अगर बात करें निधि अग्रवाल की डेब्यू फिल्म की तो इसे डायरेक्टर साबिर ने बनाया था और इसमें टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दिकी जैसे कलाकार थे। इसके बाबजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने में कामयाब नहीं हो पायी थी। वैसे हर कोई इस फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहा था क्योंकि इसके जितने भी प्रमोशनल वीडियोज़ लोगों के सामने पेश किए गए थे उनको लोगों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। जब यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर पायी तो किसी को भी समझ नहीं आया कि आखिर लोग घर से बाहर क्यों नहीं निकले। हालांकि टाइगर श्रॉफ फिल्म की असलफलता से आगे बढ़ते हुए अपनी नई फिल्म में जुट गए हैं। जिसमें उनके साथ दिशा पटानी दिखाई देंगी। [इसे भी पढ़ें- टाइगर और दिशा का यह हॉट और सेक्सी अंदाज़ कही आपकी रातों की नींद ना उड़ा दें!]
अब अगर वापस निधि अग्रवाल की आने वाली फिल्म पर लौटा जाए तो अभी तक इस फिल्म के लिए किसी हीरो का ऐलान नहीं किया गया है। देखना होगा कि आशुतोष गोवारिकर और निधि अग्रवाल की जोड़ी को कौन सा कलाकार ज्वाइन करेगा और लोगों को गुदगुदाने की कोशिश करेगा।