REVEALED!! न तो जया और न ही रेखा, बल्कि ये महिला थी अमिताभ बच्चन का पहला प्यार !!

आज तक अमिताभ बच्चन के बारे में आपने कई किस्से सुने होंगे लेकिन इस राज़ के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: October 10, 2016 1:31 PM IST

हर कोई जानता है कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड की एजलैस ब्यूटी रेखा का प्यार एक समय कितना चर्चा में था। आज तक उनके प्यार के किस्से इतने फेमस हैं तो आप सोच सकते है कि जब वो लोग जवान थे तो इनका प्यार कितना गजब ढाता होगा। बताया जाता है कि एक समय इन दोनों का प्यार इतना आगे बढ़ चुका था कि अमिताभ और रेखा शादी तक करने वाले थे लेकिन आखिर में अमिताब बच्चन ने अपने परिवार को तवज्जो देते हुए रेखा से किनारा कर लिया। बताया जाता है कि रेखा आज तक अमिताभ को अपने आप से अलग नहीं कर पायी है, कहा तो यह तक जाता है कि रेखा अपनी मांग में जो सिंदूर लगाती हैं वो अमिताभ के नाम का ही है लेकिन क्या आपको पता है रेखा और जया से पहले भी एक महिला थी जो अमिताभ बच्चन का दिल चुरा चुकी थी। इस महिला के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। [इसे भी पढ़ें- अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ के सपोर्ट में आगे आये अक्षय कुमार !!]

असल में ये बात उस समय की है जब अमिताभ बच्चन कलकत्ता में अपनी पहली नौकरी किया करते थे। उसी कंपनी में काम करने वाली एक महाराष्टियन लड़की के अमिताभ बच्चन के दिल के तार छिड़े थे। एक न्यूज पोर्टल पर छपी खबरे के अनुसार इस बात का खुलासा उस समय उनके साथ काम करने वाले उनके दोस्त दिनेश कुमार ने किया है। दिनेश ने बताया कि उस समय अमिताभ बच्चन उस लड़की से शादी भी करना चाहते थे लेकिन बात नहीं बन पायी औऱ दोनों अलग हो गये। उसके बाद अमिताभ बच्चन मुंबई आ गये और फिर तो उन्होंने एक इतिहास लिख डाला। [इसे भी पढ़ें- करन जौहर के सपोर्ट में आगे आये बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन !!]

वैसे आपको बता दें कि कल यानि के 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का 74वां जन्मदिन है। बॉलीवुड में आने के बाद बिग बी के ऊपर काफी कुछ लिखा जा चुका है लेकिन बहुत कम लोग अमिताभ बच्चन के इस राज से रुबरु हैं।