Also Read
बॉलीवुड में अजय देवगन भले ही बहुत ज्यादा सोशल न होते हों लेकिन उनको बॉलीवुड में यारों का यार माना जाता है। उसकी वजह है अजय देवगन दिल से काफी अच्छे इंसान हैं। यहां तक कि वो बुरे वक्त में अपने दुश्मनों का भी कभी-कभी सपोर्ट करते दिख जाते हैं। अब देखिए न जहां एक तरफ करन जौहर ने उनकी फिल्म ‘शिवाय’ की निगेटिव पब्लिसिटी करने की कोशिश की थी वहीं अजय उनके सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। ये तो हम सब जानते हैं कि इस दीवाली करन जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ रिलीज होने जा रही हैं। जिस फिल्म की टक्कर सीधे तौर पर अजय देवगन की ‘शिवाय’ से हैं लेकिन करन जौहर के सामने एक परेशानी आकर खड़ी हो गयी है। करन जौहर की फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान हैं। [इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार के बाद अब अजय देवगन ने पाकिस्तानी कलाकारों को दिया करारा जवाब !!]
जिस कारण कई पॉलिटिकल पार्टीज ये मांग कर रही हैं कि फिल्म को रिलीज न किया जाए। खबरें तो यहां तक थीं कि करन ने इस परेशानी को दूर करने के लिए फवाद का रिप्लेस करने की भी सोची लेकिन वक्त की कमी के कारण वो संभव नहीं हो पाया। जब अजय से पाकिस्तानी कलाकारों के बॉलीवुड में काम करने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “जिस तरह का माहौल देश में बना हुआ है, उसके मुताबिक पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड में काम करन के लिए नहीं बुलाना चाहिए लेकिन जिन फिल्मों को शूट किया जा चुका है, उनको रिलीज करने दिया जाए।” [इसे भी पढ़ें- शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ से पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान हुईं बाहर !!]
जब अजय से पूछा गय कि क्या वो पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करना पसंद करेंगे तो अजय ने बताया कि, “जब तक माहौल ठीक नहीं हो जाता तब तक मैं काम नहीं करना चाहूंगा लेकिन जैसे ही माहौल ठीक होता है, मुझे काम करने में कोई परेशानी नहीं हैं।” अजय देवगन के मुताबिक इस समय हम लोगों को देश के सैनिकों और उनके परिवार वालों के लिए भी सोचना चाहिए।