Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Sonakshi Sinha के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानें पूरा मामला

Non-Bailable Warrant Against Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ एक फ्रॉड केस में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा को 25 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

By: Shashikant Mishra  |  Published: March 6, 2022 2:03 PM IST

Sonakshi Sinha के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानें पूरा मामला

Non-Bailable Warrant Against Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) कानूनी मुसीबत में फंसती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक फ्रॉड केस में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा को दिल्ली के एक इवेंट में जाना था लेकिन वह नहीं पहुंची तो आयोजक ने उनके खिलाफ मुरादाबाद पुलिस स्टेशन में फ्रॉड केस दर्ज करा दिया। बताया जाता है कि सोनाक्षी सिन्हा ने इवेंट में शामिल होने के लिए 37 लाख रुपये लिए थे और जब पैसे वापस मांगे गए तो उनके मैनेजर ने वापस करने से इनकार कर दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा मुरादाबाद में अपना बयान दर्ज कराने पहुंची थीं। हालांकि, बाद में उनके न पहुंचने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इस मामले में सोनाक्षी सिन्हा ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। वह हाल ही दबंग टूर से लौटी हैं और कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। कोर्ट ने एक्ट्रेस को 25 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की सलमान खान के साथ शादी वाली तस्वीर वायरल होने लगी तो कई लोग तो सच में ये मान बैठे हैं कि दोनों ने गुपचुप तरीके से की है। वायरल तस्वीर पर सोनाक्षी सिन्हा ने रियेक्शन देते हुए कहा था, 'क्या आप इतने बेवकूफ हैं कि असली और एडिट की गई फोटो में अंतर न बता पाएं।'

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा पिछली बार फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आई थीं। सोनाक्षी सिन्हा अब फिल्म 'डबल XL' में हुमा कुरैशी के साथ और फिल्म 'काकुड़ा' में रितेश देशमुख के साथ काम करते दिखाई देंगी।