अर्जुन-मेहर ही नहीं बल्कि यह 5 बॉलीवुड जोड़े भी शादी के बाद अलग हो गए, देखें पूरी लिस्ट

शादी के सालों बाद एक-दूसरे से अलग हो गए बॉलीवुड के यह 5 बॉलीवुड जोड़े...

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: May 28, 2018 12:35 PM IST

आज सुबह ही मीडिया में यह खबर आयी है कि अर्जुन रामपाल अपनी बीवी मेहर जेसिया के साथ लगभग 20 सालों के बाद अलग होने जा रहे हैं। दोनों की मुलाकात मॉडलिंग के दौरान हुई थी और फिर प्यार हो गया। इसके बाद अर्जुन और मेहर ने शादी करने का फैसला किया और सालों तक एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी रहते रहे।

शादी के 20 साल बाद अलग हुईं अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की राहें, जारी किया बयान

हालांकि कुछ समय के बाद इनकी खुशियों को किसी की नजर लग गई और इन्होंने अलग होने का फैसला लिया। दोनों ने अपना आधिकारिक बयान जारी कर मीडिया को इस बात की जानकारी दी है। दोनों के अलग होने की खबर सुनने के बाद कई लोगों को धक्का भी लगा है क्योंकि इनकी प्रेम-कहानी इतनी खूबसूरत थी कि नए प्रेमी जोड़े उससे प्रेरणा लेते थे। वैसे आपको बता दें कि अर्जुन और जेसिका अकेले ऐसे बॉलीवुडिया जोड़े नहीं है, जिन्होंने शादी के सालों बाद अलग होने का फैसला लिया है। अपनी इस खास खबर में हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही 5 जोड़ों से रू-ब-रू करायेंगे, जो शादी के बाद कई साल तक साथ रहे और फिर अलग हो गए।

1. ऋतिक रोशन-सुजैन खान:

Hrothik-Sussain

ऋतिक रोशन और सुजैन के प्यार की शुरूआत लड़कपन के दिनों में ही हो गई थी, जिसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला लिया। दोनों के परिवारवालों ने इनकी शादी बड़े ही धूम-धाम से कराई लेकिन शादी कराते समय किसी को भी यह नहीं पता था कि कुछ समय बाद यह दोनों अलग हो जायेंगे। ऋतिक रोशन और सुजैन खान के दो बच्चे हैं, जिनके लिए यह दोनों साथ में वैकेशन पर जाते हैं।

2. फरहान अख्तर और अधुना भबानी:

Farhan and Adhuna

फरहान अख्तर और अधुना की मुलाकात एक फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। दोनों को पहली नजर में एक-दूसरे से प्यार हो गया और इन्होंने शादी करने का फैसला लिया। फरहान अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, ‘अधुना से बात करते हुए मुझे लगा कि जिस लड़की की तलाश मुझे थी वो अधुना ही हैं। इसके बाद हमने अपने रिश्ते को एक नए पायदान पर ले जाने की सोची।’ हालांकि कुछ समय के बाद फरहान और अधुना अलग हो गए। दोनों के अलग होने का कारण किसी को भी नहीं पता है।

3. अरबाज खान और मलाइका अरोरा:

Arbaaz-Malaika

90 के दशक में जिस जोड़े का प्यार सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, वो अरबाज खान और मलाइका अरोरा ही थे। दोनों को अपने करियर के शुरूआती दौर में ही इश्क हो गया और इसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला किया। लम्बे समय तक यह दोनों साथ रहे भी लेकिन अचानक ही किसी वजह से इनमें दूरियां आना शुरू हो गई। यह दूरियां समय के साथ इतनी बढ़ गई कि तलाक की नौबत आ गई। अरबाज खान से अलग होने के बाद भी मलाइका खान परिवार के उत्सवों में नजर आती हैं।

4. आमिर खान और रीना दत्ता:

Aamir and Reena

आमिर खान ने अपने करियर के शुरूआती दौर में ही अपने बचपन के प्यार रीना से शादी रचा ली थी। दोनों ने लम्बे समय तक साथ में वक्त बिताया लेकिन कुछ समय बाद इनके रिश्तों में दरार पड़ गई और अंत में इन्होंने अलग होने का फैसला लिया। रीना से अलग होने के बाद आमिर खान ने किरण राव से शादी रचाई।

5. ज्योति रंधावा और चित्रांगदा सिंह:

Chitrangada-And-Golfer-Jyoti-Randhawa

ज्योति रंधावा एक जाने-माने गोल्फ प्लेयर हैं। ज्योति और चिंत्रांगदा ने लगभग 13 साल तक साथ में सफर तय किया और कुछ निजी कारणों के चलते अलग होने का फैसला लिया। दोनों के अलग होने की ठोस जानकारी सामने नहीं आयी, बस इतना बताया गया कि यह एक-दूसरे से जुदा हो रहे हैं।

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...