Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बॉलीवुड को एक और झटका, लंबी बीमारी के चलते देव आनंद के भतीजे विशाल आनंद का निधन

रविवार को दिग्गज अभिनेता और देव आनंद के भतीजे विशाल आनंद का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे।

By: Ravi Pareek  |  Published: October 5, 2020 2:24 PM IST

बॉलीवुड को एक और झटका, लंबी बीमारी के चलते देव आनंद के भतीजे विशाल आनंद का निधन
दिग्गज एक्टर विशाल आनंद का निधन

साल 2020 का बुरा असर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस साल कई नामी हस्तियां दुनिया से रुखसत हुईं। अब फिल्मी दुनिया के लिए एक और बुरी खबर आई है। अपने जमाने के नामी एक्टर और डायरेक्टर विशाल आनंद का रविवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से परेशान थे।

विशाल ने 11 हिंदी फिल्मों में काम किया था। इनमें से कुछ फिल्मों को विशाल ने डायरेक्ट भी किया था। विशाल आनंद का असली नाम भीष्म कोहली है और वे आनंद परिवार से ताल्लुक रखते हैं। विशाल आनंद दिग्गज एक्टर देव आनंद के भतीजे हैं। उन्होंने नामी एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के साथ भी काम किया था।

विशाल आनंद (फोटो: गूगल)

सिमी के साथ विशाल ने 'चलते-चलते' फिल्म में काम किया था। एक्टिंग के अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों का डायरेक्शन भी किया था। 'चलते-चलते' को भी विशाल ने ही डायरेक्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने 'इंतजार', 'सारेगामापा', 'दिल से मिले दिल', 'टैक्सी ड्राइवर' और 'किस्मत' जैसी फिल्मों में काम किया था।


About the Author

Ravi Pareek