करीना कपूर खान को शादी के लिए प्रपोज़ किया पर घुटनों पर नहीं बैठे सैफ अली खान ! नवाब है ना..

सैफ अली खान के पिता ने भी उनकी माँ को पेरिस में ही प्रपोज़ किया था, उस वक्त वे फिल्म 'इवनिंग इन पेरिस' की शूटिंग कर रही थी।

WrittenBy
By: Dharmendra Dubey | Published: October 2, 2016 7:59 PM IST

भाई अब नवाबो की बात ही कुछ और होती है। मोहब्बत करते है पर अपने खानदान की इज्जत का भी पूरा ख्याल रखते है।

जी हाँ.. मौक़ा ऐसा भी था जब करीना कपूर खान ने बहुत ही इंट्रेस्टिंग बात बताई अपने पति सैफ अली खान के बारे में। करीना कपूर खान ने कहा कि, सैफ अली खान नवाब है ना.. इसलिए वे कभी घुटनों पर नहीं बैठते।

करीना कपूर खान ने ये सारी बातें एक टॉक शो के दौरान कही। करीना कपूर खान के अपने दोस्त मनीष मल्होत्रा के साथ एक तालक शो का हिसा बनी, जहां उन्होंने सैफ अली खान के बारे में बड़ी ही दिलचस्प बाते बताई। करीना कपूर खान ने कहा कि सैफ अली खान ने उन्हें शादी के लिए 2 बार प्रपोज़ किया लेकिन करीना ने मन कर दिया। पहली बार जब वो पेरिस में थी तो पहले सैफ ने उन्हें रिट्ज होटल में प्रपोज़ किया और फिर नोट्रे डैम चर्च मेन!

करीना कपूर खान ने कहा कि सैफ अली खान के पिता ने भी उनकी माँ को पेरिस में ही प्रपोज़ किया था, उस वक्त वे फिल्म 'इवनिंग इन पेरिस' की शूटिंग कर रही थी।करीना कपूर खान ने हँसते हुए कहा कि, 'सैफ अली खान ने उन्हें प्रपोज़ किया पर वे घुटनों पर नहीं बैठे, और ना ही उनके पिता भी प्रपोज़ करते समय घुटने पर बैठे थे। हालाकि वे बहुत चार्मिंग है, और मुझे उनके साथ बहुत अच्छा लगता है, लेकिन वे घुटने पर नहीं बैठे.. वे नवाब है ना'

इतना ही नहीं.. करीना कपूर खान ने प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के साथ लिफ्ट में फंसने से लेकर रणबीर कपूर और कटरीना के छोले भठूरे की क्रेविंग तक बहुत कुछ कहा।