धूमधाम से हुई Nupur और Stebin Ben की शादी, Kriti Sanon के रुमर्ड बॉयफ्रेंड को देखकर मचा हड़कंप

Kriti Sanon rumored Boyfriend in Nupur Sanon wedding: बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने अपने बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन के साथ शादी कर ली है. अब सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.

By: Shivani Duksh  |  Published: January 11, 2026 11:37 AM IST

धूमधाम से हुई Nupur और Stebin Ben की शादी, Kriti Sanon के रुमर्ड बॉयफ्रेंड को देखकर मचा हड़कंप

आखिरकार वो समय आ ही गया है जब बॉलीवुड के जानेमाने कपल नूपुर सेनन (Nupur Sanon) और स्टेबिन बेन (Stebin Ben) ने शादी कर ली है. बीते दिन से ही नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की रस्मों की वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में रंग जमाने पहुंचे थे. इस लिस्ट में दिशा पाटनी (Disha Patani) और मौनी रॉय (Mouni Roy) का नाम भी शामिल है. कुछ समय पहले ही इन दोनों हसीनाओं को उदयपुर के एयरपोर्ट पर देखा गया था. इसी बीच खबर आ रही है कि नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी हो गई है. शनिवार को नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं. सोशल मीडिया पर नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी करते नजर आ रहे हैं. जहां नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन को सफेद शादी के जोड़े में देखा जा सकता है. नूपुर सेनन की ब्राइड्स मेट्स सी ग्रीन कलर के आउटफिट्स पहने नजर आ रही हैं. वहीं वीडियो में स्टेबिन बेन शैम्पेन की बोतल खोलते नजर आ रहे हैं.

वायरल हुईं दिशा पाटनी और मौनी रॉय की तस्वीरें

शादी के वेन्यू से दिशा पाटनी और मौनी रॉय रॉय ने भी अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में इन दोनों ने ग्लैमर का तड़का लगाया है. तस्वीरों को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के वैडिंग वैन्यू को खूबसूरत फूलों से सजाया गया है. वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. फैंस ने नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन को शादी की बधाई देनी शुरू कर दी है.

TRENDING NOW

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में दिखी कृति सेनॉन के बॉयफ्रेंड की झलक

सोशल मीडिया पर नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की एक और तस्वीर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है. इस तस्वीर में बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनॉन के रुमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया बाकी मेहमानों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के पीछे का नजारा बेहद ही खूबसूरत है, इस तस्वीर को देखकर कृति सेनॉन के फैंस के कान खड़े हो गए हैं. फैंस का कहना है कि कबीर बहिया और कृति सेनॉन के बीच कुछ तो चल रहा है तभी तो वो बॉलीवुड की इस हसीना के घर की शादी में जा पहुंचे.