Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'अजय देवगन का करियर...' Son Of Sardar 2 के वायरल डांस स्टेप को Nysa Devgn ने किया कॉपी, लोगों ने खूब लिए मजे

Nysa Devgn Make Reel On Ajay Devgn Viral Dance Step: 'सन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन के गाना 'पहला तू दूजा तू' का हुक स्टेप काफी वायरल हो रहा है. अब इस हुक स्टेप पर अजय की लाडली नीसा ने औरी के साथ वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

By: Pratibha Gaur  |  Published: July 16, 2025 10:07 AM IST

'अजय देवगन का करियर...' Son Of Sardar 2 के वायरल डांस स्टेप को Nysa Devgn ने किया कॉपी, लोगों ने खूब लिए मजे

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son Of Sardaar 2) इन दिनों काफी सुर्खियों में है. यह फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला. इस फिल्म के गाने को भी काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन 'सन ऑफ सरदार 2' के गाने 'पहला तू दूजा तू' के हुक स्टेप को लोगों ने काफी इंप्रेस किया है. लोग इस पर रील बना-बनाकर लगातार पोस्ट कर रहे हैं. अब इसी बीच खुद अजय देवगन की लाडली नीसा देवगन ने इस डांस स्टेप को कॉपी किया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

नीसा देवगन (Nysa Devgn) ने अपने पिता अजय देवगन (Ajay Devgn) के हुक स्टेप को किया कॉपी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि नीसा देवगन व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप और डेनिम जीन्स में नजर आई रही हैं. इस आउटफिट में नीसा बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं ओरी ग्रीन कलर की टीशर्ट और जीन्स में दिख रही हैं. इस वीडियो में ये दोनों 'पहला तू दूजा तू' का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि नीसा एक्सप्रेशनलेस चेहरे के साथ यह स्टेप कर रही हैं, हालांकि बावजूद इसके लोगों को ओरी और नीसा का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है. लेकिन कुछ लोग नीसा को ट्रोल भी कर रहे हैं.

देखें वीडियो

नीसा देवगन और ओरी के वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एंटरटेनमेंट न्यूज (Entertainment News) के मुताबिक नीसा देवगन के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अजय देवगन के मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'अजय देवगन का करियर खतरे में है.' तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'पहली बार ऐसा लग रहा है कि ओरी को किसी ने होस्टेज बना लिया है.' एक और यूजर ने लिखा, 'ओरी कितना ध्यान लगा रहा है.'