O Romeo Audience review and rating of Shahid Kapoor Film removed: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने फिल्म 'ओ रोमियो' (O Romeo) के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री मारी है. हुसैन उस्तरा बनकर शाहिद कपूर ने धमाल मचा दिया है. लोग ओ रोमियो को काफी पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि फिल्म 'मर्दानी 3', तू या मैं (Tu Ya Main), फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) और वध 2 (Vadh 2) को इस फिल्म ने पछाड़ दिया है. आपको बता दें कि रिलीज के दूसरे दिन फिल्म 'ओ रोमियो' ने करीब 12.25 करोड़ रुपए कमा चुकी है. इसी बीच फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर है कि बुक माई शो ने फिल्म 'ओ रोमियो' के ऑडियंस रिव्यू और रेटिंग को हटा दिया है. अब टिकिट बुक करने से पहले आप नहीं देख पाएंगे कि लोग फिल्म 'ओ रोमियो' के बारे में क्या बात कर रहे हैं. ये हाल तब हुआ है तब फिल्म 'ओ रोमियो' की रेटिंग में सुधार आया है. पहले लोगों ने फिल्म 'ओ रोमियो' को 6.8 रेटिंग दी थी. हालांकि शनिवार आते आते फिल्म 'ओ रोमियो' की रेटिंग बढ़कर 7 हो गई थी. इसी बीच बुक माई शो ने फिल्म 'ओ रोमियो' के खिलाफ एक्शन ले लिया.
ओर रोमियो की बढ़ेगी मुसीबत?
सनी देओल (Sunny Deol) फिल्म 'बॉर्डर 2' और फिल्म 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) अब भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि बुक माई शो का ये फैसला 'ओ रोमियो' पर भारी पड़ सकता है. वैसे भी पहला वीकेंड ओ रोमियो के लिए बहुत खास है. शनिवार के दिन फिल्म 'ओ रोमियो' की कमाई में भी तेजी देखने को मिली है. वैलेंटाइन और वीकेंड का असल फायदा तो फिल्म 'ओ रोमियो' को ही मिला है.
बुक माई शो ने पेश की अपनी सफाई
रेडिट की एक पोस्ट में भी इस बात का जिक्र किया गया है. एप पर सफाई भी पेश की गई है कि किस वजह से फिल्म 'ओ रोमियो' के ऑडियंस रिव्यू और रेटिंग को हटाया गया है. आप एप पर पढ़ सकते हैं कि कोर्ट के ऑर्डर के अनुसार फिल्म 'ओ रोमियो' के ऑडियंस रिव्यू और रेटिंग को हाइड कर दिया गया है.
फिल्म 'ओ रोमियो' ने किया है ये कारनामा
आपको जानक हैरानी होगी कि इतिहास में फिल्म 'ओ रोमियो' पहली ऐसी फिल्म बन गई है जब बुक माई शो ने अचानक ही ऑडियंस रिव्यू और रेटिंगको हटाने का फैसला किया है. ये बात जाकर शाहिद कपूर को सदमा जरुर लगेगा. एंटरटेनमेंट की दुनिया (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ...
Subscribe Now
Enroll for our free updates