Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

O Romeo: Bollywood की वो कातिल हसीना जिसने पागल बनकर मारी शाहिद कपूर की फिल्म में एंट्री, निकली पुलिस की मददगार

Who is Rabia in Shahid Kapoor Triptii Dimri Film O Romeo: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' में एक हसीना ऐसी भी है जिसने एक छोटा सा रोल निभाकर सारी लाइमलाइट बटोर ली है. चलिए जानते हैं कि यहां हम किसकी बात कर रहे हैं.

By: Shivani Duksh  |  Published: February 14, 2026 1:32 PM IST

O Romeo: Bollywood की वो कातिल हसीना जिसने पागल बनकर मारी शाहिद कपूर की फिल्म में एंट्री, निकली पुलिस की मददगार

Who is Rabia in Shahid Kapoor Triptii Dimri Film O Romeo: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है. लोग फिल्म 'ओ रोमियो' (O Romeo) को काफी पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म को देखकर फैंस को एक बार फिर से कबीर सिंह की याद आ गई है. हालांकि उनका किरदार हुसैन उस्तरा कबीर सिंह से बहुत अलग है. दोनों में एक बात ही कॉमन है कि दोनों तगड़े वाले आशिक हैं. वहीं तृप्ति डिमरी का अंदाज भी पहली बार इतना कातिलाना लग रहा है. फिल्म में तृप्ति डिमरी ने बदला लेने के लिए हथियार उठा लिए हैं. हालांकि फिल्म में एक किरदार ऐसा भी है जिसने तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर की चमक को भी फीका कर दिया है. यहां बुरी बात ये है कि इस किरदार को फिल्म 'ओ रोमियो' में बहुत कम समय दिया गया है. कुछ सीन्स में काम करके भी इस एक्ट्रेस ने बवाल मचा दिया है.

फिल्म 'ओ रोमियो' में दिखने वाली कौन है ये हसीना?

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' में इस हसीना ने पागल बनकर फिल्म के विलेन को खूब पागल बनाया है. यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अदाकारा तमन्ना भाटिया की जिन्होंने फिल्म 'ओ रोमियो' में राबिया का करिदार निभाया है. फिल्म 'ओ रोमियो' में राबिया, जलाल की पत्नी बनी हैं जो कि अपना बच्चा खो जाने के बाद पागल हो जाती है. फिल्म में तमन्ना भाटिया को बहुत कम सीन्स दिए हैं. हालांकि इन सीन्स में तमन्ना भाटिया ने दमदार एक्टिंग की है. तृप्ति डिमरी की तरह ही तमन्ना भाटिया भी फिल्म में हथियार उठाती नजर आई हैं.

फिल्म 'ओ रोमियो' में हुआ राबिया का बुरा हाल

फिल्म 'ओ रोमियो' के क्लाइमेक्स में जलाल को पता चलता है कि उसकी पत्नी राबिया पुलिस की खबरी है. इसके साथ वो ये भी जान जाता है. राबिया ने उसके भाई की भी जान ली है. ये बात पता चलते ही जलाल अपने हाथों से अपनी पत्नी की गर्दन काट देता है. फिल्म के क्लाइमेक्स में जलाल जमाने के सामने अपनी पत्नी की कटी हुई गर्दन हवा में लहराता है. कुछ इस तरह से राबिया का किरदार फिल्म 'ओ रोमियो' में खत्म हो जाता है.

बहुत बड़ा कसाई है फिल्म 'ओ रोमियो' का विलेन जलाल

फिल्म 'ओ रोमियो' में राबिया का हाल देखखर कहना गलत नहीं होगा कि जलाल एक कसाई है जिसे किसी पर रहम नहीं आता. हालांकि जलाल अपने दुश्मन हुसैन उस्तरा से अपना पीछा नहीं छुड़ा पाता है. हुसैन उस्तरा, जलाल को दर्दनाक मौत देता है.