Also Read
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन का ब्रेक-अप किन परिस्थितियों में हुआ है, यह हर कोई जानता है। दोनों के बीच दूरियों का आलम यह है कि ये कभी भी एक साथ अवॉर्ड फंक्शन में नहीं बैठते हैं। ऐश की वजह से अभिषेक बच्चन भी सलमान खान से दूरियां बनाकर रखते हैं।
सोशल मीडिया पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सलमान खान और ऐश्वर्या राय सालों बाद एक साथ एक फेम में दिखाई दिए। वैसे आपको बता दें, इन दोनों की ये तस्वीर हाल फिलहाल की नहीं है बल्कि साल 1999 की है। आपको बता दें, सलमान और ऐश्वर्या की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ साल 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज के साथ ही इन दोनों के अफेअर की खबर भी जगजाहिर हो गई थी। ‘हम दिल दे चुके सनम’ शूटिंग के दौरान ये दोनों एक दूसरे के करीब आए। लेकिन सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ये प्यार ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया था। साल 2002 में अचानक इन दोनों के ब्रेकअप की खबर मीडिया में आई। इसके बाद इन दोनों के रिश्ते को लेकर कई अनुमान लगाए गए। लेकिन ऐश्वर्या ने दिए अपने इंटरव्यू में साफ कर दिया की क्यों वो सलमान खान से दूर हो गई।
ऐश्वर्या राय ने कहा कि सलमान खान ने उनके साथ मारपीट की थी। वो मुझे फोन कर के अव्यवहारिक बातें बोलते थे। सलमान को लगता था कि मेरा किसी के साथ चक्कर चल रहा है। मेरा किसी के साथ अफेयर है इस बात को लेकर उन्होंने कई बार मुझ पर हाथ उठाया। लेकिन गनीमत ये थी कि मेरे चेहरे और बॉडी पर किसी तरह का कोई निशान नहीं हुआ।‘
'भारत' से पहले 'ट्यूबलाइट' के डिजास्टर पर बोले सलमान खान, कहा- मैंने तो लोगों की ईद ही...
तो वहीँ ऐश्वर्या राय के आरोपों को झुठलाते हुए सलमान खान ने कहा था कि ‘मैंने उनके साथ कभी भी किसी तरह की कोई मारपीट नहीं की है। मैं बहुत इमोशनल इंसान हूं। अगर मैं परेशान होता हूं तो खुद को चोट पहुंचाता हूं। इस दौरान मैंने अपना सिर्फ दीवार पर मारा है लेकिन मैंने किसी के साथ कभी मारपीट नहीं की है और ना कर सकता हूं।
ब्रेकअप के बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय की राह अलग हो गई थी। ऐश्वर्या ने बाद में अभिषेक बच्चन के साथ शादी कर ली तो वहीँ सलमान आज भी सिंगल लाइफ जी रहे है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...