OMG! अब भाईजान को हिना खान ने कहा 'नो', सलमान के शो 'दस का दम' में जाने से किया इनकार

सलमान खान के शो में जाने से इनकार कर कहीं हिना ने दबंग खान से पंगा तो नहीं ले लिया है!

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: August 11, 2018 7:53 PM IST

सलमान खान का पॉपुलर शो 'दस का दम' खत्म होने की कगार पर है। सलमान खान ने इस शो के फिनाले एपिसोड की शूटिंग भी निपटा ली है और अब 'बिग बॉस 12' की तैयारी में है। हाल ही में उन्होंने अपने इस रियलिटी शो के लिए एक प्रोमो भी शूट किया है। खैर, 'दस का दम' के आखिरी एपिसोड में रानी मुखर्जी और शाहरुख खान नजर आने वाले हैं, लेकिन यहां हम आपको हिना खान के उस खुलासे के बारे में बता रहे हैं, जो अचानक सुर्खियों में आ गया है।

आप भी सोच रहे होंगे 'दस का दम' की बात हो रही थी और हिना खान बीच में कैसे आ गई? दरअसल, हिना खान ने 'दस का दम' को लेकर ही ये खुलासा किया है। हिना खान को भी 'दस का दम' में शिरकत करने के लिए इनविटेशन मिला था, लेकिन अभिनेत्री ने शो में शामिल होने से ही इनकार कर दिया। है न हैरानी की बात, लेकिन क्या करें ये बात खुद हिना खान ही कह रही हैं।

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 11 की रनर-अप रही हिना खान ने वीडियो चैट के जरिए अपने फैंस से बात करते हुए बताया कि उन्हें 'दम का दम' के मेकर्स ने शो में आने के लिए आमंत्रित किया था। हालांकि, हिना ने सलमान खान के इस शो में आने से इनकार कर दिया। अब हिना का ये खुलासा चर्चा का विषय बन गया है। इस खुलासे से सभी सोच में पड़ गए हैं कि सलमान खान के शो में जाने से इनकार कर कहीं हिना ने दबंग खान से पंगा तो नहीं ले लिया है।

दरअसल हाल ही में सलमान खान के शो 'दस का दम' के सेट पर 'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे और टीवी के सबसे पॉपुलर स्टार करण पटेल को बुलाया गया था। इस एपिसोड को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी को लेकर जब हिना खान से उनके फैंस ने इस शो पर उन्हें नहीं बुलाये जाने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें शो में बुलाया गया था, लेकिन अपने म्यूजिक एल्बम 'भसूड़ी' के प्रमोशन के चलते वो शो में हिस्सा नहीं ले सकी। अब हिना की इस बात में कितना दम है ये तो हम नहीं जानते, लेकिन हिना इस खुलासे के बाद फिर से चर्चाओं में तो आ ही गई हैं।