इसी हफ्ते सलमान खान के चर्चित शो 'दस का दम' ने धमाकेदार शुरु की है। बता दें कि इस शो को लेकर लगभग 9 साल बाद लेकर सलमान खान लौटे है। इस शो के पहले एपिसोड का प्रसारण बीते 4 जून को ही किया गया है और पहले एपिसोड के बाद से ही यह शो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा था। बता दें कि इसका प्रसारण यूके में भी हुआ है और हाल ही में यूके के ही बिजएशियालाइवडॉटकॉम नाम के एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने इस शो को लेकर रिसर्च किया है। रिसर्च के मुताबिक इस शो को अब तक लगभह 20,700 लोगों ने देखा है।
बता दें कि अब तक यह रिकॉर्ड अमिताभ बच्चन के 'कौन बनेगा करोड़पति' के पास था। इस शो को 24,000 लोगों ने देखा था। खैर अब इस रिकॉर्ड को 'दस का दम' ने तोड़ दिया है। बता दें कि इस खबर की जानकारी बिजएशियालाइवडॉटकॉम ने एक्सक्लूसिवली दिया है। यह पोर्टल यूके में प्रसारित होने वाले भारतीय और पाकिस्तानी शोज को मॉनिटर करता है।
बता दें कि दस का दम का प्रसारण सोनी टीवी पर किया जाता है और इस शो के जरिए एक बार फिर से सलमान के फैंस को खुशियों की सौगात मिल गई है। बता दें कि सोनी टीवी बहुत जल्द इंडियन आइडल और कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन की शुरुआत भी करने वाला है। इसके अलावा इस चैनल पर जिंदगी के क्रॉसरोड्स को भी लॉन्च किया जाएगा।
'दस का दम' के दूसरे एपिसोड ने मचाया धमाल
बता दें कि 'दस का दम' के पहले एपिसोड से ज्यादा दूसरे एपिसोड को काफी सराहना मिली है। इस एपिसोड में ही सलमान ने एक प्रतियोगी से वादा किया कि वह उनकी बेटी की पढ़ाई का जिम्मा लेते है। वैसे जिस तरह से यह शो यूके में धमाल मचा रहा है, उससे तय है कि आने वाले दिनों में भी यह शो कई रिकॉर्ड बनाएगा। वैसे आपको दस का दम के दोनों एपिसोड कैसे लगे? कमेंटबॉक्स में जरुर बताए।