इश्कबाज़: ओम और गौरी में बढ़ी नजदीकियां, ऐसे शुरू होंगी इनकी लव स्टोरी!

वही दूसरी तरफ ओबेरॉय ब्रदर्स शिवाय और अनिका को साथ मिलाने का प्लान बनाते है। वो अपन बड़े भाई शिवाय और भाभी अनिका को एक कमरे में बंद कर देते है।

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: July 10, 2017 8:07 PM IST

व्यूअर के डिमांड के चलते अब सीरियल इश्कबाज़ बहुत जल्द एक घंटे का होने जा रहा है। आने वाले दिनों में सीरियल में खूब सारा रोमांस देखने को मिल सकता है। ओमकारा (कुनाल जयसिंह) गौरी को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लेता है। पार्टी के लिए गौरी तैयारी होती है और लाल रंग के ड्रेस को चुनती है। जब वो तैयार होती हैं, तो ड्रेस की डोरी उससे बंधती नहीं हैं। ऐसे में ओमकारा कमरे में आता हैं और गौरी की इस लाचारी को देख वो उसकी मदद करता हैं लेकिन यह डोरी तो एक बहाना है। गौरी शर्म से लाल होती हैं और ओमकारा कमरे से निकल कर पार्टी अटेंड करने जाता है। [इसे भी पढ़ें: इश्कबाज़: अनिका की जिदंगी में आने वाला है तूफान, अब क्या करेगा शिवाय?]

वही दूसरी तरफ ओबेरॉय ब्रदर्स शिवाय और अनिका को साथ मिलाने का प्लान बनाते है। वो अपन बड़े भाई शिवाय और भाभी अनिका को एक कमरे में बंद कर देते है। अँधेरे में दोनों एक दुसरे का साथ नहीं छोड़ते है। डिनर लग चूका है। अनिका अपने देसी स्टाइलसे खाना खाती है जिसे देख कर शिवाय को गुस्सा आता है लेकिन अपने गुस्से पर काबू पाता है। शिवाय सिंह ओबेरॉय अपनी पत्नी अनिका को एक फ़ोन गिफ्ट करता है और कहता हैं की एक बार फिर से आपको अपना फोन तोड़ने का मौका मिल गया है। अब उनकी लव स्टोरी क साथ ओबेरोएँ मेन्शन में एक और लव स्टोरी का आगाज़ हो चूका है। अब अनिका और शिवाय ओम और गौरी को शुरू करने के लिए मदद करते है। अब देखना दिलचस्प होगा की कौन सी जोड़ी ओबेरॉय मेन्शन में बेस्ट जोड़ी साबित होती है। क्या ओम और गौरी की जोड़ी शिवाय और अनिका की जोड़ी को रोमांस के मामले में टक्कर दे पाएंगी । यह तो आने वाले एपिसोड ही बता पायेंगे।

वैसे, इश्कबाज़ में काफी कुछ नया होता ही रहता है। कभी कोई दुश्मन ओबेरॉय मेन्शन को अपना टारगेट बनता है तो कभी शिवाय और अनिका की नोंक झोंक इस सीरियल की मेन हाईलाइट होती है।