252 करोड़ के ड्रग्स माफिया कांड में ओरी का नाम, पुलिस ने भेजा समन, रडार में हैं कई और बड़े सेलेब्स

Orry: 252 करोड़ के ड्रग्स माफिया कांड में हाल ही में नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर जैसे कई बड़े सेलेब्स को तलब किया गया था, वहीं अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर ओरी को समन जारी किया है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: November 19, 2025 9:58 PM IST

252 करोड़ के ड्रग्स माफिया कांड में ओरी का नाम, पुलिस ने भेजा समन, रडार में हैं कई और बड़े सेलेब्स

Orry Summoned By Mumbai Police: सोशल मीडिया पर हमेशा बॉलीवुड सितारों के साथ लाइमलाइट में रहने वाले इंफ्लुएंसर ओरी (Orry) एक बार फिर से चर्चा में हैं. हालांकि, इस बार वजह उनका किसी स्टारकिड या सेलेब के साथ कोई फोटोशूट नहीं बल्कि, 252 करोड़ के बड़े ड्रग्स मामले में नाम आना है. ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस (Drugs Scandal) में अब ओरी का नाम भी शामिल हो गया है. ऐसे में एंटी नारकोटिक्स सेल ने इंफ्लुएंसर से पूछताछ के लिए समन जारी किया है. समन के मुताबिक, 20 नवंबर 2025 की सुबह 10 बजे ओरी को ANC की घाटकोपर यूनिट में पेश होने को कहा गया है.

क्या है पूरा मामला, कौन है मुख्य आरोपी?

गौरतलब है कि, मुंबई पुलिस ने इस ड्रग्स रैकेट में मुख्य आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख को गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए. आरोपी ने बताया कि वह देश और विदेश में 'ड्रग्स पार्टी' का आयोजन करता था और खुद उन पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करता था.

TRENDING NOW

ड्रग्स केस में इन हस्तियों के नाम आए थे सामने

आरोपी सलीम शेख ने दावा किया था कि, उसने कई बड़ी हस्तियों के साथ ड्रग्स पार्टियों का आयोजन किया था और उन्हें ड्रग्स की सप्लाई भी की थी. इस लिस्ट में ओरी (Orry) के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर और उनके भाई सिद्धार्थ कपूर, जीशान सिद्दीकी, अब्बास मस्तान और लोका समेत कई और भी नाम शामिल थे. पुलिस अब आरोपी के इन सभी दावों की सच्चाई जानने के लिए जांच कर रही है और इसी सिलसिले में ओरी को भी समन भेजा गया है.

कौन हैं ओरी?

आपको बता दें कि, ओरी (Who Is Orry) एक पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जिन्हें अक्सर बड़े बॉलीवुड सेलेब्स और स्टार किड्स के साथ पार्टी करते देखा जाता है. इसके अलावा और अपने अतरंगी आउटफिट और फैशन के साथ-साथ अपने पोज को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. वहीं खबरों की माने तो ओरी रिलायंस इंडस्ट्रीज में एक स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम करते हैं और एक अमीर बिजनेस परिवार से आते हैं.

20 नवंबर पर टिकी सबकी निगाहें

वहीं अब इस हाई-प्रोफाइनल ड्रग्स केस में ओरी का नाम भी आ गया है. ऐसे में अब हर किसी की निगाहें ओरी की 20 नवंबर पर होने वाली पूछताछ पर टिकी हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि, इस 252 करोड़ के ड्रग्स कांड में और भी कई राज सामने आ सकते हैं.