इस साल के आठ महीने गुजर चुके हैं और लोगों ने 2018 के आखिरी क्वार्टर में कदम रख दिए हैं। किसी भी साल के आखिरी क्वार्टर शुरू होते ही यह मान लिया जाता है कि अवॉर्ड्स का सीजन शुरू हो गया है। न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी फिल्मकार इस समय उत्साहित हो जाते हैं क्योंकि उन्हें उम्मीद रहती है कि उनकी कड़ी मेहनत को विश्वस्तर पर पहचान मिलेगी।
देश और दुनिया में होने वाले सभी अवॉर्ड फंक्शन्स में एकेडमी अवॉर्ड्स का अपना एक महत्व है। हर फिल्मकार चाहता है कि उसकी फिल्म को इस अवॉर्ड फंक्शन में एंट्री मिले। जल्द ही एकेडमी अवॉर्ड्स फॉरेन लेंग्वेज के कंटेंडर्स की लिस्ट जारी करेगा, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। बीते साल राजकुमार राव की 'न्यूटन' को भारत की तरफ से ऑस्कर में ऑफीशियल एंट्री मिली थी लेकिन यह फिल्म फाइनल नॉमिनेशन्स में जगह नहीं बना पायी थी।
हालांकि इस साल भारत में एक से बढ़कर एक फिल्में बनी हैं, जिनसे देशवासियों को काफी सारी उम्मीदें हैं। अगर पिंकविला की एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो इस साल रिलीज हुईं 28 फिल्में ऑस्कर 2019 में शामिल होने के लिए आपस में लड़ रही हैं। लिस्ट के अनुसार इनमें 'पद्मावत', 'राजी', 'अक्टूबर' और 'मंटो' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी फिल्मों में से किसको भारत की तरफ से ऑस्कर भेजा जाएगा और इसका खुलासा आज ही कर दिया जाएगा। खुलासे से पहले आप जानिए हिन्दी भाषा के साथ-साथ दूसरी भाषाओं की कौन-कौन सी फिल्में दौड़ में शामिल हैं:
हिन्दी: पद्मावत, राजी, अक्टूबर, लव सोनिया, मंटो, पैडमैन, 102 नॉट आउट
मराठी: बोगदा, न्यूड, गुलाबजामुन
गुजराती: रेवा, बेस्ट ऑफ लक लालू
तमिल: टू-लेट, कोलामावु कोकिला
असमीज: विलेज रॉकस्टार
बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates