Palash Muchhal Cousin Post On Wedding Delay: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल की शादी इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है. पलाश और स्मृति की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी लेकिन अचानक ये शादी पोस्टपोन हो गई. पहले ये खबर आई थी कि स्मृति मंधाना के पिता को आए हार्ट अटैक की वजह से इस शादी को पोस्टपोन किया गया. स्मृति के पिता के बाद पलाश मुच्छल भी अस्पताल में एडमिट हो गए थे. हालांकि, अब कहा जा रहा है कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है. वह कई लड़कियों के साथ चैट करते हैं और इसी वजह से ये शादी तक गई है. इन तमाम आरोपों पर पलाश की तरफ से कुछ नहीं कहा गया लेकिन सिंगर की कजिन ने भाई का सपोर्ट किया है. नीति टाक ने एक पोस्ट किया है.
पलाश मुच्छल के सपोर्ट में उतरी बहन
नीति टाक, पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) की कजिन सिस्टर हैं, जिन्होंने अपन भाई पलाश के सपोर्ट में एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लोगों को बताया है कि ये समय पलाश के लिए काफी मुश्किल हैं और इसी वजह से सुनी सुनाई बातों की वजह से अपनी राय मत बनाए. नीति ने पोस्ट में कहा कि पलाश आज एक सीरियस स्टेज से गुजर रहा है. आप सभी को सच्चाई जाने बिना पलाश को गलत नहीं ठहराना चाहिए. आज की टेक्नोलॉजी इंसानों को कहीं आगे निकाल चुकी हैं और इसी वजह से लोगों को अफवाहों के चलते पलाश से जुड़ी गलत राय नहीं बनानी चाहिए. उनके लिए बस प्रार्थना करे.
पलाश पर लगा ये आरोप
बता दें कि पलाश मुच्छल लगातार काफी ट्रोल हो रहे हैं. पलाश प रआरोप है कि वह स्मृति को धोखा दे रहे हैं. शादी के वक्त पलाश की एक मिस्ट्री गर्ल संग कुछ चैट वायरल हो गई थी. इसमें वह एक लड़की के साथ लवी डवी बातें करते हुए दिखे थे. दावा तो यह भी किया गया है कि पलाश का रिश्ता कई लड़कियों के सा्थ रहा है.
एक्स गर्लफ्रेंड संग पलाश का वीडियो वायरल
इन सबके बीच, पलाश मुच्छल का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो गया, जो उनकी एक्स गर्लफ्रेंड से जुड़ा है. इस वीडियो में पलाश अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को घुटने के बल बैठकर प्रपोज करते दिख रहे हैं. ये वीडियो लोगों को इस वजह से अजीब लगा क्योंकि वीडियो में वह बिल्कुल उसी तरह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहे हैं, जिस तरह उन्होंने स्मृति मंधाना को किया था. लोग इस वीडियो को देखने के बाद पलाश का मजाक उड़ा रहे हैं. टीवी और बॉलीवुड की तमाम खबरों के लिए बने रहे बॉलीवुडलाइफ के साथ...
Subscribe Now
Enroll for our free updates