वेब सीरीज 'पंचायत' के चौथे सीजन ने दर्शकों के दिलों में फिर से जगह बना ली है. हर किरदार अपनी-अपनी जगह पर खास है, लेकिन 'बिनोद' यानी अशोक पाठक ने अपनी नैचुरल एक्टिंग से लोगों को खूब हंसाया है. लेकिन आज हम आपको बिनोद के उस सीन के बारे में बताएंगे जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा, इस एक्टर ने एक फिल्म में अपने मेल को-स्टार को फ्रेंच किस किया था, आइए विस्तार से जानते हैं, पूरा किस्सा क्या है?
बेहद चौंकाने वाला किस्सा
अशोक पाठक का यह किस्सा फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' का है, जिसमें उन्होंने एक छोटा सा रोल निभाया था. इस फिल्म में वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और अली फजल जैसे स्टार्स तो थे ही, लेकिन अशोक पाठक ने भी अपनी मौजूदगी से एक जबरदस्त पल क्रिएट कर दिया.
View this post on Instagram
इस एक्टर को दिया फ्रेंच किस
एक सीन में वरुण शर्मा का किरदार पानी में डूब जाता है, और उसकी सांसें बंद हो जाती हैं. ऐसे में CPR देने के लिए अशोक पाठक को आना होता है, लेकिन CPR की जगह डायरेक्टर ने कहा, 'फ्रेंच किस करके जान बचाओ' और फिर हुआ वो, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी.
इतनी बार शिट हुआ 'किस' सीन
अशोक पाठक ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस सीन के बारे में उन्हें शूटिंग के वक्त ही बताया गया. पहले तो वो हिचकिचा गए, लेकिन डायरेक्टर ने कहा, 'कर दो बस' और फिर क्या था, सीन को कई बार अलग-अलग एंगल से शूट किया गया.
अशोक ने हंसते हुए ये बताया
वरुण शर्मा और अशोक पाठक की ये 'केमिस्ट्री' लोगों को हंसी से लोटपोट करने वाली लगी. बहरहाल, 'पंचायत 4' में सीरियस और सिंपल बिनोद को देखने के बाद जब फैंस को ये मजेदार किस्सा पता चला, तो सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट करने लगे.
Subscribe Now
Enroll for our free updates