Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

नीना गुप्ता का धमाकेदार कमबैक! फिल्मों से लेकर OTT तक का सफर, हर रोल में छाईं 'पंचायत' की मंजू देवी

Panchayat Series: बॉलीवुड की दमदार और बेबाक एक्ट्रेस नीना गुप्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं. फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक, उन्होंने हर प्लेटफॉर्म पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. खासकर ओटीटी पर 'पंचायत' की मंजू देवी के किरदार में तो नीना गुप्ता ने जान डाल दी है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: June 18, 2025 11:36 PM IST

नीना गुप्ता का धमाकेदार कमबैक! फिल्मों से लेकर OTT तक का सफर, हर रोल में छाईं 'पंचायत' की मंजू देवी

Panchayat Season 4 : बॉलीवुड की दमदार और बेबाक एक्ट्रेस नीना गुप्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं. फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक, उन्होंने हर प्लेटफॉर्म पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. खासकर ओटीटी पर उनकी पकड़ अब और भी मजबूत होती दिख रही है. चाहे 'पंचायत' की मंजू देवी हों या सस्पेंस से भरी '1000 बेबीज' , नीना हर रोल में जान डाल देती हैं.

'पंचायत' की मंजू देवी बनीं सबकी चहेती

नीना गुप्ता की वेब सीरीज 'पंचायत' का तीसरा सीजन जबरदस्त हिट रहा. मंजू देवी के किरदार में उनका अंदाज और डायलॉग डिलीवरी दर्शकों को बेहद पसंद आई. प्रधान पति की पत्नी होने के साथ-साथ वह खुद भी गांव की असली नेता बनकर उभरीं. अब जब 24 जून को 'पंचायत सीजन 4' रिलीज होने वाला है, तो फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है.

OTT पर छाया नीना गुप्ता का जलवा

हाल ही में नीना डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज '1000 बेबीज' में नजर आईं, जो एक सस्पेंस-थ्रिलर है. इस शो में उनका रोल काफी अलग था, और दर्शकों से खूब तारीफें भी मिलीं. इसके अलावा, वो जल्द ही फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' में दिखाई देंगी, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे भी हैं. यह मूवी 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फिल्मों में भी दिखाया टैलेंट, जीता नेशनल अवॉर्ड

सिर्फ वेब नहीं, फिल्मों में भी नीना का जलवा बरकरार है. उन्होंने फिल्म 'ऊंचाई' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता. साल 2023 में भी वह कई दमदार फिल्मों में नजर आईं, जैसे 'मस्त में रहने का' , 'लस्ट स्टोरीज 2' , और 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे.

निजी जिंदगी भी किसी फिल्म से कम नहीं

नीना गुप्ता की रियल लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. 80 के दशक में वेस्टइंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ उनके अफेयर और बिना शादी के बेटी मसाबा को जन्म देने की खबरें खूब चर्चा में रहीं. उन्होंने मसाबा की परवरिश एक सिंगल मदर के तौर पर की और बाद में 2008 में विवेक मेहरा से शादी की.

अपनी बायोग्राफी 'सच कहूं तो' में उन्होंने जिंदगी की चुनौतियों के बारे में खुलकर लिखा है. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी आया जब उनके पास डिलीवरी कराने तक के पैसे नहीं थे. ऐसी ही मनोरंजन न्यूज के लिए बने रहिए हमारे साथ.