Pandit Birju Maharaj Death: 17 जनवरी 2022 की सुबह की शुरुआत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए शोकभरी खबर के साथ हुई है। भारतीय कत्थक सम्राट पंडित बिरजू महाराज (Pandit Birju Maharaj) अब इस दुनिया में नहीं रहे। बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। बिरजू महाराज की मृत्यु की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक परस गया है और हर कोई दुखी है। बिरजू महाराज ने कई बॉलीवुड हसीनाओं के लिए कत्थक सिखाया था, जिनमें ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर माधुरी दीक्षित जैसी अदाकाराएं शामिल हैं। बिरजू महाराज की मौत की खबर के बाद से ये सभी स्टार्स ट्वीट करके उनके चरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। Also Read - Bappi Lahiri और Lata Mangeshkar समेत ये 7 स्टार्स 2022 में कह गए दुनिया को अलविदा, देखें लिस्ट
गायक अदनान सामी ने ट्विटर पर पंडित जी को याद करते हुए लिखा है, ‘मैं लीजेंड्री कत्थक डांसर पंडित बिरजू महाराज के निधन की खबर से स्तब्ध रह गया हूं। हमने कला के क्षेत्र का एक महान टैलेंट खो दिया है। पंडित बिरजू महाराज ने अपने हुनर से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया था। मैं पंडित जी की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।’
बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर सुभाष घई ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘मेरी कत्थक डांस की पहली क्लास मेरे कॉलेज के यूथ डांस फेस्टिवल के दौरान हुई थी, जबां पंडित बिरजू महाराज ने भगवान कृष्ण और राधा के बीच हुई प्रेम वार्तालाप को अपनी आंखों के माध्यम से प्रस्तुत किया था। मैंने उनसे सीखा था कि डांस का मतलब शरीर होता है लेकिन आत्मा आंखें होती हैं। इसीलिए लोग उन्हें कत्थक का जगत गुरू मानते थे। आपकी आत्मा को शांति मिले बिरजू महाराज।’ Also Read - माधुरी दीक्षित हों या दीपिका पादुकोण, पंडित बिरजू महाराज के इशारे पर नाचे हैं ये बॉलीवुड स्टार्स
बताते चलें कि बिरजू महाराज ने माधुरी दीक्षित को डांसिंग क्वीन बनाने में काफी मदद की थी। माधुरी की कई गानों में दर्शकों को बिरजू महाराज की छाप दिखाई देती है। बॉलीवुड लाइफ की तरफ से बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि। Also Read - पंडित बिरजू महाराज का हुआ निधन, बॉलीवुड फिल्मों के सुपर हिट गानों को किया कोरियोग्राफ
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।