बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फिल्म 'पानीपत' (Panipat) आज यानी 6 दिसंबर को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा मुख्य भूमिका में संजय दत्त (Sanjay Dutt) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) दिखाई देंगे। अर्जुन कपूर के फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। पिछले कुछ दिनों से अर्जुन कपूर लगातार इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी दिखाई दिए। उन्होंने ने बॉलीवुड इवेंट के साथ- साथ कई शो में जा कर अपनी हजेरी लगाई। 'पानीपत' (Panipat) रिलीज होने के बाद दर्शकों से इस फिल्म को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। वैसे आपको बता दें, बीती रात 'पानीपत' (Panipat) की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई थी। इस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इन फिल्म को देखा और सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू भी दिया।
‘पानीपत’ के लिए अर्जुन कपूर ने कम किया वजन, बोले- ‘मैं वॉरियर की तरह दिखता...’
और तो और सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने 'पानीपत' होने पर अर्जुन कपूर को शुभकामनाएं भी दी। इन सभी बॉलीवुड सितारों में से सबसे ऊपर नाम रणवीर सिंह का आता है। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए शुभकामनाएं दी है। सोशल मीडिया पर इन दोनों की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। खैर बात अगर इस सेल्फी की करें तो, दोनों एक्टर मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। साथ ही दोनों एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं। आपको बता दें, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त है। ये दोनों फिल्म 'गुंडे' में दिखाई दिए थे। 'गुंडे' फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।
खैर, 'पानीपत' को आशुतोष गोवारिकर ने निर्देशित किया है। फिल्म में बहन नुपुर सैनन, गोल्डी बहल, सिद्धार्थ रॉय कपूर, शंशाक खेतान भी नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर 'पानीपत' के साथ कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' भी रिलीज हुई है।View this post on InstagramBajirao and Sadashivrao ❤️ Go forth and Conquer ! ⚔️ #BabaPower @arjunkapoor
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...