Paniyon Sa Song: जॉन और आयशा की जबरस्त केमिस्ट्री पर लगा तुलसी और आतिफ की खूबसूरत आवाजों का तड़का, देखें वीडियो

साल 2018 के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' !!

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: July 12, 2018 11:50 AM IST

जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म 'सत्यमेव जयते' का ट्रेलर बहुत ही धमाकेदार था। इसने साफ कर दिया था कि साल 2018 के स्वतंत्रता दिवस पर दर्शकों को एक जबरदस्त मसाला एंटरटेनर देखने को मिलेगी, जो देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत होगी। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शक फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हो गए थे। इसके साथ-साथ मेकर्स लगातार फिल्म से खूबसूरत गाने रिलीज कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही 'सत्यमेव जयते' का गाना 'दिलबर' रिलीज किया गया था, जिसमें नूरा फतेही की अदाओं ने लोगों का बुरा हाल कर दिया था। इसके बाद आज फिल्म के निर्माताओं ने एक रोमांटिक नम्बर रिलीज किया है, जिसमें जॉन और आयशा की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है।

'सत्यमेव जयते' का यह गाना 'पानियों सा' के नाम से रिलीज किया गया। गाने में जॉन अब्राहम और आयशा शर्मा एक-दूसरे में ही खोए हुए नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर देता है। इसके साथ-साथ गाने में सुनाई दे रही तुलसी कुमार और आतिफ असलम की आवाज किसी जादू से कम नहीं है। दोनों की तुकबंदी सुनकर दर्शक तुरंत ही गाने में खो जाते हैं।

आपको बता दें 'सत्यमेव जयते' का यह नया गाना रोचक कोहली ने बनाया है। जी हां, वही रोचक कोहली जिन्होंने आयुष्मान खुराना को ‘पाणी द रंग’ जैसा यादगार गाना दिया था। गाने को लिखने का काम कुमार ने किया है, जो हमेशा से अपने खूबसूरत शब्दों के लिए जाने जाते रहे हैं।

देखें गाना:

अगर फिल्म 'सत्यमेव जयते' की बात की जाए तो इसमें जॉन अब्राहम और मनोज बाजेपेयी के बीच दर्शकों को जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म 'सत्यमेव जयते' को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है, जो इसके माध्यम से भ्रष्टाचार के ऊपर वार करते दिखाई देंगे। जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी की यह फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी, जिसकी भिड़ंत अक्षय कुमार की 'गोल्ड' से होगी।

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...