दूरदर्शन के ऐतिहासिक टीवी सीरियल 'महाभारत' में द्रौपदी का किरदार निभाने वालीं मशहूर एक्ट्रेस रूपा गांगुली, अपने को-एक्टर और कर्ण का रोल करने वाले पंकज धीर के निधन की खबर सुनकर बेहद इमोशनल हो गईं. उन्होंने पंकज धीर के बारे में कई बातें भी बताई हैं. रूपा गांगुली ने बताया कि उन्हें यह खबर नितीश भारद्वाज से मिली थी. वह इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रही थीं. रूपा ने कहा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा कि वो हमें इतनी जल्दी छोड़कर चले गए. यह सुनकर मैं बेहद दुखी हूं, मेरे पास शब्द नहीं हैं."
पंकज धीर का निधन कैंसर के कारण हुआ. जब रूपा से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उन्हें पंकज की बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. रूपा ने नम आंखों से कहा, "हमने करीब साल भर पहले बात की थी, लेकिन उन्होंने कभी अपनी बीमारी का जिक्र नहीं किया." यह कहते हुए रूपा की आवाज मेक भारीपन आ गया और वह रोने लगी. रूपा गांगुली ने पंकज धीर को याद करते हुए उन्हें इमोशनल और इंसान बताया. उन्होंने कहा, "पंकज धीर महाभारत के सेट पर नितीश भारद्वाज के बाद सबसे हैंडसम आदमी थे." उन्होंने आगे कहा, "मैं उन्हें मैसेज भेजती थी- 'मेरे सबसे हैंडसम दोस्त'.
रूपा ने सेट पर उनके व्यवहार को याद करते हुए बताया कि जहां पुनीत इस्सर ( महाभारत सीरियल में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले) और फिरोज खान ( महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले) थोड़े मस्ती वाले थे, वहीं पंकज धीर हमेशा एक गंभीर इंसान थे. रूपा गांगुली ने यह भी बताया कि वह और पंकज अक्सर टेक्स्ट पर बात करते थे, लेकिन उन्हें आखिरी बार मिले कई साल हो गए थे. उन्होंने महाभारत सेट की एक पुरानी बात को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सुना था कि पंकज अपनी मूंछें काटने से मना कर रहे थे और बी. आर. चोपड़ा ने उन्हें धमकाया था कि अगर ऐसा किया तो शो से निकाल देंगे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.