Pankaj Tripathi Mother Hemwanti Devi Dies: बॉलीवुड के संजीदा एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के परिवार पर दुखों पर पहाड़ टूटा पड़ा है. शनिवार को उनकी प्यारी मां श्रीमति हेमवंती देवी का निधन हो गया. 89 साल की उम्र में उन्होंने बिहार के गोपालगंज स्थित उनके पैतृक गांव बेलसंड में अंतिम सांस ली. खबर है कि वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं. दुख की इस घड़ी में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi News) खुद अपनी मां के साथ उनके अंतिम समय तक मौजूद थे.
पारिवार ने जारी किया इमोशनल बयान
त्रिपाठी परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए यह दुखद खबर साझा की. बयान में कहा गया, 'हमें भारी मन से सूचित करना पड़ा रहा है कि, श्रीमती हेमवंती देवी का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह कुछ समय से बीमार थीं और उन्होंने अपने परिवार के बीच, नींद में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली.' बयान में यह भी पुष्टि की गई कि एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी मां के अंतिम क्षणों में उनके पास ही थे. परिवार ने इस दुख की घड़ी में निजता बनाए रखने की अपील की है और सभी से अनुरोध किया है कि वे श्रीमती हेमवंती देवी को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें.
कहां हुआ अंतिम संस्कार
श्रीमती हेमवंती देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक गांव बेलसंड में किया गया. इस दौरान परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार और करीबी दोस्त मौजूद रहे. सभी ने भारी मन से उन्हें अंतिम विदाई दी. परिवार ने लोगों से निवेदन किया है कि वे उन्हें शांति से शो मनाने का मौका दें और सभी उनकी मां को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें.
मां के बेहद करीब थे Pankaj Tripathi
पंकज त्रिपाठी अक्सर अपनी सादगी और विनम्रता का श्रेय अपनी मां को देते थे. वह कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि, उनकी मां ने ही उन्हें अनुशासन, विनम्रता और जड़ो से जुड़े रहने के संस्कार दिए. एक छोटे किसान परिवार से निकलकर बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल करने के बावजूद पंकज हमेशा अपने गांव और अपने माता-पिता से गहरे जुड़े रहे.
Subscribe Now
Enroll for our free updates