पाओली डाम को तो आप जानते ही होंगे। जी हां, वही पाओली जिन्होंने फिल्म हेट स्टोरी से बॉलीवुड में कदम रखा था और खबरों में छा गई थीं। इस सोमवार को उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन देब से शादी रचा ली है। पाओली की यह शादी पूरे बंगाली रीति-रिवाजों के मुताबिक हुई है। अर्जुन एक बिजनेसमैन हैं और उनकी पहली मुलाकात पाओली के साथ एक पार्टी के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों ने लगभग 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और आखिरकार अपने रिश्ते को एक नई पहचान देने का फैसला लिया। खबरों की मानें तो जब पाओली की शादी तय हुई तो वो दिल्ली में अपनी फिल्म हल्का की शूटिंग कर रही थीं। [इसे भी पढ़ें- बधाई हो…. अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूसरे के हुए भारती और हर्ष, देखें वीडियो और तस्वीरें !!]
अब आप नीचे पाओली की शादी की तस्वीरों को देखिए। उसके बाद हम आगे की बात करते हैं।
अगर आपने ऊपर की तस्वीरों को ध्यान से देखा हो तो आपने पाया होगा किपाओली की शादी की सबसे खास बात बंगाला रंग रहा। जिनको आपने हर तस्वीर में महसूस किया होगा। बताया जा रहा है कि पाओली की शादी का रिसेप्शन गुवाहटी में रखा जायेगा। जहां अर्जुन की घर है। पाओली ने अपनी
शादी के बारे में बात करते हुए बताया है कि वो शादी के बाद भी एक्टिंग जारी रखेंगी। उनके पति अर्जुन उन्हें इस मामले में काफी सपोर्ट करते हैं।
पाओली को आखिरी बार बंगाली टीवी सीरियल महानायक में देखा गया था। यह शो टॉलीवुड एक्टर उत्तम कुमार की ज़िंदगी पर आधारित था। पाओली ने इस सीरियल में सुचित्रा सेन का किरदार निभाया था। सुचित्रा सेन अपने समय की काफी मशहूर हीरोइन थीं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates









