फिल्म ‘परी’ का दूसरा डरावना पोस्टर रिलीज, जानें क्या है रिलीज डेट...?

फिल्म के पिछले पोस्टर की तरह दूसरा पोस्टर भी काफी डरावना है...

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: July 10, 2017 12:44 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनु्ष्का शर्मा की फिल्म परी रिलीज के लिए तैयार हो रही है। इसी से पहले इस फिल्म का धीरे-धीरे प्रमोशन किया जा रहा हैं। इसी सिलसिले में फिल्म परी का दूसरा पोस्टर दर्शकों में सामने आ गया है। फिल्म के पिछले पोस्टर की तरह सामने आया दूसरा पोस्टर भी काफी डरावना है। इस पोस्टर में अनुष्का जमीन पर लेटे हुए दिख रही था। और तो और वो बेहद बीमार भी लग रही है। पोस्टर में दिख रहा हैं की अनुष्का के पैर किसी ने बंधे हुए थे जिसके निशा साफ़ दिखी दे रहे हैं। अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया हैं की अनुष्का की यह फिल्म हॉरर है या थ्रिलर। रिलीज हुए इस पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई हैं। फिल्म परी अगले साल 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। [इसे भी पढ़े: 'परी' के सेट से अनुष्का शर्मा की ये तस्वीर हुई लीक, जानें कैसा होगा फिल्म में उनका लुक...?]

बता दें, फिल्म परी अनुष्‍का शर्मा के प्रोडक्‍शन हाउस की तीसरी फिल्म हैं। 'एनएच 10' उनके प्रोडक्‍शन हाउस की पहली फिल्म हैं उसके बाद वो 'फिलौरी' आई। वैसे, आपको बता दें, अनुष्‍का शर्मा के प्रोडक्‍शन हाउस को परी से काफी उम्मीदें हैं वो इस लिए भी 'एनएच 10' और 'फिलौरी' ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखया था। इस वजह से फिल्म परी से उम्मीदें काफी बढ़ जाती है। [इसे भी पढ़े: अनुष्का शर्मा ने सुनील शेट्टी के बारे में किया बड़ा खुलासा, सामने आया सच, जानिए क्या कहा?]

वैसे, इनदिनों अनुष्का, शाहरुख खान के साथ अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में यह दोनों रियलिट शो में अपनी हजेरी लगा रहे हैं। यह दोनों कपिल शर्मा के शो में भी फिल्म के प्रमोशन के लिए गए थे। लेकिन शो शूट होने से पहले कपिल की सेट पर अचानक तबियत बिगड़ गयी। जिस कारण फिल्म जब हैरी मेट सेजल का प्रमोशन नहीं हो पाया। अब तक फिल्म के पांच मिनी ट्रेलर और दो गाने रिलीज किए जा चुके हैं।