NH 10 , फिल्लौरी के बाद अनुष्का शर्मा अपने प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'परी' के साथ तैयार हैं। शादी के बाद अनुष्का अपनी इस फिल्म से दर्शकों को डराने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं जब से फिल्म का पोस्टर और पहले टीज़र आया है तब से हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए काफी उस्तुक है। कुछ दिनों से फिल्म के टीज़र रिलीज़ किये जा रहे है। आज इसका एक नया टीज़र रिलीज़ किया गया। जिसमे अनुष्का का डरावना अंदाज़ आपकी धडकनों को तेज़ कर सकता है। अनुष्का ने फिल्म के इस टीजर को खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करके जानकारी दी। बता दें कुछ दिनों से अनुष्का के इस डरवाने किरदार की झलक हम देख पा रहे थे लेकिन इस बार टीज़र में अनुष्का को अपने प्रेमी का गले पकडे हुए और उड़ते हुए भी देखा गया है। टीज़र के आखिरी सीन में अनुष्का जिस जंजीर से बंधी हुई है वो कोई और नहीं बल्कि प्रेत आत्मा है। [इसे भी पढ़ें: जॉन अब्राहम की 'परमाणु' और अनुष्का शर्मा की 'परी' की बॉक्स ऑफिस पर भिडंत!]
'परी' का यह नया टीजर आपको डरने के लिए मजबूर कर देगा। फिल्म में अनुष्का के अलावा परमब्रत चटर्जी, रिताभरी चक्रवर्ती और रजत कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए अनुष्का भी काफी उतुस्क दिखाई दे रही हैं। पिछले साल आई उनकी दोनों ही फ़िल्में 'फिल्लौरी' और 'जब हैरी मेट सेजल' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुह गिरी थी। उनको अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें है। इससे पहले वो 'फिल्लौरी' में एक अच्छे भूत का किरदार निभा रही थी लेकिन इस बार वो 'परी' में दर्शकों की धड़कने ज़रूर तेज़ कर देंगी। अनुष्का की 'परी' जॉन अब्रहाम की फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ़ पोखरण' के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के लिए तैयार थी लेकिन बाद में जॉन ने अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे खिसकाया है। अब जॉन की फिल्म अप्रैल 6 को सोलो रिलीज़ होगी।