प्रियंका-निक की सगाई पर परिणीति ने लिखा शानदार मैसेज, बिना ये पढ़े नहीं जान पाएंगे बहनों की बॉन्डिंग!

प्रियंका चोपड़ा की निजी जिंदगी को समझने में उनकी बहन परिणीति की पोस्ट मददगार साबित होती है।

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: August 19, 2018 5:05 PM IST

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लिए 2018 करियर के लिहाज से इतर निजी जिंदगी को लेकर बेहद खास बन गया है। लंबी रिलेशनशिप और गॉसिप्स के बाद प्रियंका ने अपने तमाम चाहने वालों को अपने फ्यूचर हसबैंड से आॅफिसियली रूबरू करवा दिया है। प्रियंका ने अपनी अदाकारी से न केवल हिन्दुस्तान की आॅडियंस का दिल जीता है, बल्कि अब उनकी आॅडियंस सरहद के पार छितरे हुए कई देशों में है। प्रियंका ने अपने काम से अलग शोहरत पाई है, लेकिन वास्तव में अभिनेत्री की निजी जिंदगी को समझने में उनकी बहन परिणीति की वो पोस्ट मददगार होती है, जो उन्होंने निक और प्रियंका के रोके के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

परिणीति निक और प्रियंका की सगाई की गवाह बनी और इसके बाद उन्होंने अपनी बहन को लेकर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की है। परिणीति ने लिखा- 'आज मैं जादू और परियों की कहानियों की गवाह बनी। जब हम बच्चे थे, मि​मी दीदी और मैं अक्सर 'घर घर' खेलते थे। हम लोग ऐसे पेश आते थे मानों शर्मीली दुल्हन हों, हमारे काल्पनिक बच्चे हों और अपने हसबैंड को चाय सर्व करते हुए। ये अजीब है, लेकिन ऐसा इसलिए क्योंकि हमने हमेशा प्यार के जादू पर भरोसा किया और उम्मीद थी कि हम एक दिन अपने लिए सर्वश्रेष्ठ शख्स ढूंढ लेंगे!'

परिणीति ने आगे लिखा- 'आज नाटक की कोई जरूरत नहीं है। मैं उनके लिए इससे परफेक्ट शख्स के बारे में नहीं सोच सकती। जैसा कि मैंने आज सुबह कहा था कि किसी भी इंसान को जज करने के दो तरीके हो सकते हैं। पहला- उनके साथ यात्रा कीजिए और दूसरा, उनके साथ खाना खाइए। निक, मैंने आपके साथ दोनों काम किए हैं। ...और इसलिए मैं जानती हूं कि आप उनके लिए परफेक्ट हैं!! उन्हें प्यार देना, क्योंकि वह आपसे पागलों की तरह प्यार करती हैं। उन्हें प्रोटेक्ट करना, क्योंकि वह मजबूत हैं पर अंदर से मुलायम रूह हैं। मैं आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं और हमेशा के लिए शुभकामनाएं देती हूं!!!! रोके की शुभकामनाएं और आने वाली शादी की भी।'

Today I witnessed magic and a fairytale ... When we were kids, mimi didi and I used to play “ghar ghar”. We would pretend to be shy brides, have imaginary children, and serve tea to our husbands! ?? cheesy, but its because we always believed in the magic of love and hoped we would both find that perfect man for us one day!! Today there was no pretending. I cant think of a more a perfect man for her. Like I said this morning, there are two ways of judging a human being. One - travel with them, and two, eat with them. Nick, I have done both with you. And so I know you’re perfect for her!! Love her, because she loves you like mad! Protect her, because shes strong, but a soft soul inside. I love you both and wish you all the happiness forever!!!!! HAPPY ROKA AND FUTURE WEDDING!! ??@priyankachopra @nickjonas

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

बता दें कि शनिवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मुंबई में सगाई हुई है। इस मौके पर प्रियंका और निक की फैमिली के अलावा अभिनेत्री के बेहद करीबी लोग ही मौजूद थे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्टूबर में शादी करने जा रहे हैं।