'कैसी ये यारियां' फेम पार्थ समथान पर फिर से लगा छेड़छाड़ का आरोप!

मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में 20 वर्षीय इस इस मॉडल ने अपनी शिकायत में कहा है कि 20 फरवरी को पार्थ समथान ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: April 23, 2017 6:19 PM IST

एम टीवी के शो कैसी ये यारियां से पॉपुलर हुए पार्थ समथान के लिए लगता हैं मुश्किलें कम नहीं हो रही है। एक बार फिर से वो सुर्ख़ियों में है। पिछले महीने सुष्मिता चक्रवर्ती ने उनके खिलाफ एक FIR दर्ज करवाई थी। उन पर मोलेस्टेशन की कंप्लेंट बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई थी। अब इसी कड़ी में एक और मामला सामने आया है। एक और विक्टिम ने पार्थ के खिलाफ कम्प्लेंट दर्ज करवाई है। इस लड़की का कहना हैं कि 16 साल की उम्र में पार्थ ने उन्हें मोलेस्ट किया है। बॉलीवुडलाइफ ने इस सन्दर्भ में पुलिस स्टेशन में काल कर इस बात को कन्फर्म किया है। सिर्फ यह दो केसेज ही नहीं बल्कि पार्थ पर ऐसे 5-6 और केसेज दर्ज है। पार्थ के असली नाम पार्थ लगाथे हैं।

सुष्मिता की केस की बात करें तो पार्थ पर केस अंडर सेक्शन 8 और 12 (द प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) के अन्दर दर्ज है। अभी फिलहाल पार्थ ने एंटीसीपेटरीबेल बेल के लिए मांग की है जिसकी सुनवाई कल दिंडोशी कोर्ट में होगी। वैसे, यह पहला मौका नहीं हैं जब पार्थ का नाम किसी कंट्रोवर्सी में उछाला गया है। इससे पहले साल 2013 में पार्थ का नाम टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के साथ जुड़ा था। बताया यह जा रहा था दोनों रिलेशन में थे। जब सुष्मिता का नाम पार्थ के साथ जोड़ा गया तो उन्हें कही न कही विकास का ही इन्वोल्वमेंट इस केस में दिखा। [इसे भी पढ़ें: पार्थ समथान मोलेस्टेशन केस: मॉडल सुष्मिता चक्रवर्ती ने किया बड़ा खुलासा !!]

मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में 20 वर्षीय इस इस मॉडल ने अपनी शिकायत में कहा है कि 20 फरवरी को पार्थ समथान ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए के तहत एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अभी फिलहाल पार्थ की तलाश में पुलिस जुटी है। यहाँ तक उनको समन भी भेजा गया था लेकिन अभी तक वो हाजिर नहीं हुए है।