Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'पटाखा' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर सितारों का जमावड़ा, आमिर खान के साथ दंगल टीम ने की शिरकत, देखिए Pics

पटाखा फिल्म को ना सिर्फ दर्शकों से बल्कि समीक्षकों से भी शानदार रिएक्शन मिल रहा हैं।

By: Ujwala Dharpawar  |  Published: September 28, 2018 11:08 AM IST

'पटाखा' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर सितारों का जमावड़ा, आमिर खान के साथ दंगल टीम ने की शिरकत, देखिए Pics

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म पटाखा ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। पटाखा फिल्म को ना सिर्फ दर्शकों से बल्कि समीक्षकों से भी शानदार रिएक्शन मिल रहा हैं। बात दें, फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। इस फिल्म के जारिए टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान बॉलीवुड में अपना फ़िल्मी करियर शुरू करने जा रही है। मुंबई में बीते रोज फिल्म पटाखा की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्पेशल स्क्रीनिंग में आमिर खान के अलावा दंगल टीम यानी साक्षी टावर, अपारशक्ति खुराना, साक्षी तंवर और फातिमा सना शेख नजर आए। इस दौरान आमिर खान ने सान्या मल्होत्रा के गले गल कर फिल्म रिलीज की बधाई दी। स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म 'पटाखा' की पूरी टीम काफी उत्साहित दिखी। फिल्म पटाखा में मुख्य किरदार निभाते दिखाई दे रहे कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर भी आए। पटाखा की स्पेशल स्क्रीनिंग में आए सभी बॉलीवुड सेलेब्स में मीडिया के सामने पोज देते हुए खूब तस्वीरें खिंचवाई।

सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान और सुनील ग्रोवर की फिल्म पटाखा के साथ ही वरुण धवन औऱ अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा मेड इन इंडिया भी रिलीज हुई हैं। इसके बाद दोनों फिल्मों में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को कौन-सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद आती है इसको लेकर खूब चर्चा होगी। फिल्म पटाखा की बात करें तो, यह फिल्म दो बहनों कि कहानी है। फिल्म में दिखाया गया हैं कि दोनों बहनों एक दूसरे को अपना दुश्मन मानती हैं। मौके मिलते ही एक दुसरे के साथ लड़ती रहती हैं। इसके बाद एक दुसरे को दुश्मन समझ रही दोनों बहनों की शादी भी एक ही घर में हो जाती है। सुनील ग्रोवर इस फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी करते दिखने वाले है।

20180928090322_IMG_2457 20180928090730_IMG_2535 20180928091307_IMG_2592 20180928092026_IMG_262320180928084047_IMG_2259 20180928085109_IMG_2302 20180928085630_IMG_2320

स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म 'पटाखा' की पूरी टीम काफी उत्साहित दिखी। फिल्म पटाखा में मुख्य किरदार निभाते दिखाई दे रहे कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर भी आए। पटाखा की स्पेशल स्क्रीनिंग में आए सभी बॉलीवुड सेलेब्स में मीडिया के सामने पोज देते हुए खूब तस्वीरें खिंचवाई।