Balma Song OUT: विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' का पहला गाना हुआ जारी, एक दूसरे के 'बलमा' की टांग खींच रही हैं दोनों बहनें

फिल्म दो बहनों के बीच नफरत-प्यार और झगड़े की कहानी है। गाने का वीडियो देख आपको इस फिल्म के रिलीज का इंतजार और बढ़ जाने वाला है।

By: Shivani Bansal  |  Published: August 29, 2018 8:13 AM IST

Balma Song OUT: विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' का पहला गाना हुआ जारी, एक दूसरे के 'बलमा' की टांग खींच रही हैं दोनों बहनें

निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' का पहला गाना जारी हो गया है। गीतकार गुलजार के लिखे इस गाने को संगीत से संवारा है खुद विशाल भारद्वाज ने और रिलीज हुए इस गाने में आपको उनका अंदाज साफ दिख जाएगा। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी हो चुका है और इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

फिल्म दो बहनों के बीच नफरत-प्यार और झगड़े की कहानी है। फिल्म में लीड रोल 'दंगल' गर्ल सान्या मल्होत्रा और टीवी स्टार राधिका मदान ने निभाए हैं। इसके अलावा फिल्म में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी एक अहम किरदार में है और दोनों बहनों के बीच एक कड़ी का काम करते हैं। लोक संगीत की तर्ज पर बुने इस गाने को आवाज दी है विशाल भारद्वार की पत्नी और दिग्गज गायिका रेखा भारद्वाज और मशहूर प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान ने।

TRENDING NOW

फिल्म का ये गाना शादी के माहौल का है जहां बड़की (राधिका मदान) की शादी से पहले संगीत का कार्यक्रम चल रहा है और छुटकी (सान्या मल्होत्रा) छोटी बहन के तौर पर उन्हें खूब छेड़ती दिखती है। इस गाने में दोनों एक-दूसरे के बलमा की टांग खींचती दिख रही है और इसी दौरान ऐसा लगता है कि दोनों बहनें मानों संगीत कार्यक्रम में भी सारे गांव वालों के बीच लड़ पड़ेंगी। गाने का वीडियो देख आपको इस फिल्म के रिलीज का इंतजार और बढ़ जाने वाला है।

विशाल भारद्वाज की ये फिल्म चरण सिंह पाठक की लघु कथा 'दो बहनें' पर आधारित हैं। ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज के लिए टीम ने टैग दिया है- युद्धा आरंभ होगा 28 सितंबर से। लेकिन नोट करने वाली बात ये है कि इसी दिन अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। ऐसे में दर्शक किस फिल्म को देखना पसंद करेंगे ये देखने वाली बात होगी।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


About the Author

Shivani Bansal