Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Gali Gali Song Out: निराश करता है राधिका और सान्या की फिल्म ‘पटाखा’ का नया गाना ‘गली-गली’, देखें वीडियो

उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है विशाल भारद्वाज की नई फिल्म 'पटाखा' का गाना 'गली-गली', देखें वीडियो

By: Rahul Sharma  |  Published: September 13, 2018 7:15 PM IST

Gali Gali Song Out: निराश करता है राधिका और सान्या की फिल्म ‘पटाखा’ का नया गाना ‘गली-गली’, देखें वीडियो

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री जब भी कोई होली का गाना दर्शकों के सामने रिलीज करती है तो उससे हम सबकी यही उम्मीदें होती हैं कि इस पर हम दिल खोलकर झूमेंगे। आज रिलीज हुआ विशाल भारद्वाज की नई फिल्म 'पटाखा' का गाना 'गली-गली' का पहला फ्रेम देखकर भी हमारे दिल में यही उमंग जागती है लेकिन यह गाना उन उमंगों पर खरा नहीं उतरता है।

गाने की शुरूआत गायक सुखविंदर सिंह की आवाज से होती है, जिसकी खनक हम सभी दीवाने हैं। जैसा हर होली गीत में होता है गायक कुछ लाइनें देसी अंदाज में गाता है और उसके बाद असली गाना शुरू होता है, 'गली-गली' गाने में भी कुछ ऐसा ही होता है।

आमिर खान को खूब पसंद आया सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान की 'पटाखा' का ट्रेलर, कहा ‘मेरी तरफ से...’

सुखविंदर सिंह की आवाज में गुलजार के द्वारा लिखी गई लाइनें उम्मीद पैदा करती हैं कि इस बार होली पर बजने वाला गाना मिल गया है लेकिन जैसी ही विशाल भारद्वाज का गीत आगे बढ़ता है, वैसे ही सारी उम्मीदों पर पानी फिर जाता है। गाने की पहले 30 सेकेंड में ही आपको यह अंदाजा लग जाता है कि इस पर आप होली के त्योहार पर तो नाचना नहीं चाहेंगे।

गाने का वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि विशाल भारद्वाज ने इसकी रचना अपनी फिल्म के मुताबिक की है। हो सकता है कि जब हम 'पटाखा' को थिएटर में देखें तो यह हमें पसंद आ जाए लेकिन 'गली-गली' गाने का वीडियो प्रभाव छोड़ने में नाकामयाब नजर आता है।

Hello Hello Song: मलाइका की अदाओं से घायल होकर तुरंत ही 'हैलो-हैलो' करने लगेंगे आप, देखें वीडियो

गाने में कलाकारों की अदाकारी की बात करें तो सुनील ग्रोवर अपने जबरदस्त एक्सप्रेशन्स से आपका दिल जीतने में कामयाब रहते हैं लेकिन उनके अलावा राधिका मदान और सान्या मल्होत्रा कुछ खास करते दिखाई नहीं देती हैं। अगर ऐसा कहा जाए कि 'गली-गली' गाना विशाल भारद्वाज की 'पटाखा' का अब तक का सबसे कमजोर गाना है तो गलत नहीं होगा। इसके बाद फिल्म के निर्माता टाइटल ट्रैक रिलीज करेंगे, हमें उम्मीद है कि वो दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

बॉलीवुड की ऐसी ही ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...