Pataakha trailer: आमिर खान को खूब पसंद आया सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान की 'पटाखा' का ट्रेलर, कहा ‘मेरी तरफ से...’

'पटाखा' के ट्रेलर में मार-धाड़ है, गाली-गलौच है और बेहतरीन कलाकारों की भरमार है, देखें वीडियो

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: August 15, 2018 1:00 PM IST

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने कुछ दिनों पहले ही अपनी नई फिल्म 'पटाखा' के कुछ पोस्टर्स रिलीज किए थे, जिन्होंने दर्शकों को चौंका कर रख दिया था। पोस्टर्स देखने के बाद एक बात तो सभी को पता चल गई थी कि 'पटाखा' बॉलीवुड की पारंपरिक फिल्मों से बहुत अलग होने वाली है। जिस तरह की बेमिसाल कहानियों के लिए विशाल भारद्वाज दुनियाभर में मशहूर हैं, एक बार फिर से वो वैसी ही कहानी दर्शकों के सामने पेश करने जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विशाल भारद्वाज ने 'पटाखा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो आपकी आंखें खोल कर रख देगा। इस ट्रेलर में खूब सारी मार-धाड़ है, गालियों की बौछार है और बॉलीवुड के बेहतरीन-बेहतरीन कलाकारों की भरमार है।

ट्रेलर में राधिका मदान और सान्या मल्होत्रा सगी बहनों के रूप में दिखाई दे रही हैं, जो एक-दूसरे से नफरत करती हैं। दोनों इतनी नफरत क्यों करती हैं और यह नफरत कैसे मोहब्बत में बदलेगी ? इसका पता तो हमें फिल्म के दौरान ही पता चलेगा लेकिन ट्रेलर ने एक बात जरूर बता दी है कि विशाल भारद्वाज एक देसी कहानी दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार हैं।

आपको बता दें फिल्म 'पटाखा' का ट्रेलर आमिर खान को खूब पसंद आया है और उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करके इसकी खूब तारीफ भी की है। आमिर खान ने अपने ट्वीट में 'पटाखा' की टीम को शुभकामनाएं दी हैं। फिल्म 'पटाखा' की अदाकारा सान्या मल्होत्रा ने आमिर खान के साथ 'दंगल' में काम किया था, जिसके बाद से ही दोनों अच्छा रिश्ता साझा करते आ रहे हैं।

फिल्म 'पटाखा' में सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान के साथ-साथ विजय राज, सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी मुख्य किरदारों में दिखेंगे। ट्रेलर को देखकर लगता है कि स्क्रीन पर दर्शकों को इनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।

फिल्म 'पटाखा' 28 सितम्बर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की 'सुई धागा' भी रिलीज होगी। दोनों ही फिल्मों की कहानी देसी है, जिस कारण बॉक्स ऑफिस पर इनकी जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। आपको फिल्म 'पटाखा' का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...