Pati Patni Aur Woh Do Trailer: 1 घरवाली और 2 बाहरवाली के बीच उलझे आयुष्मान खुराना, 'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर रिलीज

Pati Patni Aur Woh Do Teaser Released: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: May 2, 2026 7:47 PM IST

Pati Patni Aur Woh Do Trailer: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की मच-अवेटेड मूवी 'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh Do) का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. ये फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बीच मेकर्स ने फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. फिल्म का ट्रेलर फैंस को खूब पसंद आ रहा है. ट्रेलर देखकर पता चल रहा है फिल्म में आयुष्मान खुराना तीन-तीन हसीनाओं के रोमांस करते नजर आएंगे. फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी काम करते नजर आने वाली हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म के ट्रेलर में क्या दिखाया गया है.

फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में दिखेगा आयुष्मान खुराना का दिलफेंक अंदाज

फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर 2 मई यानी शनिवार को रिलीज कर दिया गया है. इसमें दिखाया गया है कि आयुष्मान खुराना यानी प्रजापति पांडे वन विभाग में अधिकारी हैं. वह शादीशुदा होने के बाद दो अफेयर कर लेते हैं. इसके बाद उनकी जिंदगी में मुश्किलें आती हैं. दरअसल, प्रजापति पांडे को अपनी पत्नी और दो प्रेमिकाओं के बीच सांमजस्य बिठाना पड़ता है ताकि एक-दूसरे को किसी के बारे में पता ना चले. इस तरह से कहानी आगे बढ़ती है. फिलहाल, आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का मुदस्सर अजीज ने किया डायरेक्शन

फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान खुराना की पत्नी के रोल में वामिका गब्बी तो रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान प्रेमिका के रोल में नजर आने वाली हैं. मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में विजय राज, तिग्मांशु धूलिया, दुर्गेश कुमार समेत कई सितारे नजर आएंगे. गौरतलब है कि 15 मई को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली है. इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. बताते चलें कि साल 2019 में मुदस्सर अजीज ने फिल्म फिल्म 'पति पत्नी और वो' बनाई थी. इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे नजर आई थीं. अब फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की स्टारकास्ट बदल गई है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.