पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekha) बीते साल 2025 के नवंबर में एक बेटी की मां बनी थीं. वह हाल ही में अपने पति और एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म 'टोस्टर' की स्कीनिंग पर नजर आईं. ये पहला मौका था जब वह मां बनने के बाद पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हुई थीं. एक्ट्रेस के वीडियो और फोटोज जमकर वायरल हुए थे. इसके बाद उनको लेकर अजीब रिएक्शन दिए गए. अब पत्रलेखा का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में बना हुआ है. पत्रलेखा ने पैपराजी और पैप पेजेस को जमकर सुनाया है,जिन्होंने उनको बॉडी शेम करते हुए कमेंट किए थे. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है.
पत्रलेखा ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा है, 'पैप पेजेस! मुझे क्या हो गया है? बात ये है कि मैंने अभी बच्चा पैदा किया है. हां, मेरा वजन बढ़ गया है, जो आप सबको अजीब लग रहा है. मैंने कोई पहाड़ नहीं खाया है. मैंने एक बच्चे को जन्म दिया है और साथ दो फिल्में प्रोड्यूस की हैं, जो आसान काम नहीं है. अगर मेरे बस में होता मैं ऐसी नहीं होती. लेकिन प्रेग्नेंसी के कारण मेरे बॉडी ने ऐसे ही रिएक्ट किया है. भगवान के लिए प्लीज थोड़ा तो दयालु होना सीखें.' इस तरह से पत्रलेखा ने पैप्स को जमकर सुनाया है.
बताते चलें कि पत्रलेखा और राजकुमार राव की मुलाकात फिल्म सिटीलाइट्स के दौरान हुई थी और दोनों में नजदीकियां बढ़ीं. फिर दोनों एक-दूसरे प्यार में पड़ गए थे. दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया है और इसके बाद दोनों ने साल 2021 में शादी की थी. ये कपल शादी के चार साल बाद एक बेटी के माता-पिता बना हैं. राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेटी का ना पार्वती पॉल राव रखा है. इस कपल ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है.
वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हाल ही में डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इस फिल्म सान्या मल्होत्रा, अभिषेक बनर्जी, अर्चना पूरन सिंह और फराह खान भी नजर आ रही हैं. वहीं, पत्रलेखा पिछली बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'फुले' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर प्रतीक गांधी थे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.