बॉलीवुड कलाकार अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया ने इस साल की शुरूआत में ही अपने तलाक का ऐलान किया था। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके फैंस को यह बात बताई कि दोनों 20 साल के बाद अलग होने जा रहे हैं। इसके बाद कई सारे लोगों का दिल टूट गया था क्योंकि दोनों की प्रेमकहानी कई लोगों के लिए प्रेरणादायी थी।
मेहर जेसिया के साथ अलग होने के बाद अर्जुन रामपाल का दिल एक बार फिर से किसी के लिए धड़कने लगा है। अगर खबरों की मानें तो बॉलीवुड कलाकार अर्जुन रामपाल इस समय एक अफ्रीकन मॉडल गैब्रियाला को डेट कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से दोनों एक साथ मीडिया के सामने भी आ रहे हैं और बीती रात फिर से इन्हें मीडिया ने अपने कैमरों में कैद किया। सुनने में आ रहा है कि अर्जुन और गैब्रियाला डिनर डेट के लिए गए थे और जब दोनों हाथों में हाथ डाले बाहर निकले तब फोटोग्राफर्स ने इनकी तस्वीरें खींच ली। एक्टर अर्जुन रामपाल की मां का हुआ निधन, इस गंभीर बीमारी का थीं शिकार
जिन्हें जानकारी नहीं है कि गैब्रियाला कौन है ? उनके लिए हम बता दें ये अफ्रीकन मॉडल काफी लम्बे समय से बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा रही है। गैब्रियाला ने 'सोनाली केबल' नाम की फिल्म और आदित्य नारायण के साथ एक म्यूजिक वीडियो भी कर रखा है। इसके बावजूद भी उन्हें मनमाफिक सफलता नहीं मिल पायी है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्जुन रामपाल और गैब्रियाला जल्द ही एक प्रोजेक्ट साथ में कर सकते हैं।
बता दें अर्जुन रामपाल को बीते दिनों 'डैडी' और 'पलटन' जैसी फिल्मों में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हुईं। इन दोनों ही फिल्मों में अर्जुन रामपाल का किरदार अच्छा था लेकिन दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आई। हमें उम्मीद है जल्द ही अर्जुन रामपाल एक धमाकेदार प्रोजेक्ट करेंगे और अपने फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेर देंगे।