बीते दिन अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना की नई बुक लॉन्च हुई। इस लॉन्च पार्टी में बॉलीवुड के सभी दिग्गज कलाकार और हस्तियां मौजदू थी। ट्विंकल खन्ना की तीसरी बुक 'पायजामास आर फॉरगिविंग' के रिलीज होने के मौके पर रणवीर सिंह, करण जौहर और सोनम कपूर जैसे स्टार्स आए थे। इस दौरान एनर्जी से भरपूर रणवीर सिंह ने पार्टी में अपने दिलकश अंदाज से सभी का ध्यान बांधे रखा। सबसे ज्यादा चर्चा तो उनके रंग बिरंगे सूट को लेकर हुई। उस पर मूंछों और बिग ब्लैक हैट के साथ रणवीर ने अपने स्टाइलिश अंदाज के बारे में लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने यहां अक्षय कुमार के साथ मिलकर खूब मस्ती भी की। पार्टी में 'पद्मावत' स्टार अक्षय कुमार के लिए तो अपने घुटनों पर ही बैठ गए।
इतना ही नहीं, रणवीर सिंह ने ट्विंकल खन्ना को 'किस' के साथ ग्रीट भी किया और इसके बाद खुद अक्षय कुमार रणवीर के लिए ट्विंकल खन्ना की किताब के कुछ पन्ने पढ़कर सुनाने लगे। मजेदार बात तब रही जब रणवीर और अक्षय कुमार ने साथ में किताब के कुछ पन्ने पढ़े और फिर स्टेज पर जोक्स के साथ सभी को खूब हंसाया। देखिए फोटोज-
ट्विंकल खन्ना की इससे पहले दो और किताबें छप चुकी है। वो इससे पहले अपनी 'मिसेज फनीबून्स' और 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' रिलीज कर चुकी हैं। साल 2015 में ट्विंकल खन्ना की पहली किताब 'मिसेज फनीबून्स' छपी थी और इसके बाद ट्विंकल खुद भी इसी नाम ने मशहूर हो गईं थी। ट्विंकल की ये तीसरी किताब है और हम उम्मीद करते हैं कि ये उनकी पहले रिलीज हुई किताबों की ही तरह पढ़ने वाले किताब प्रेमियों को पंसद आए। अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी की इस किताब के बारे में फिल्म 'गोल्ड' के प्रमोशन्स के दौरान ही बता दिया था और कहा था कि जल्द ही ये किताब जारी हो जाएगी।